12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबीकानेर में फेंका धड़ और जोधपुर में सिर, लिवइन पार्टनर के साथ...

बीकानेर में फेंका धड़ और जोधपुर में सिर, लिवइन पार्टनर के साथ किया अपनी दोस्त का कत्ल

Published on

जोधपुर,

बीकानेर में 15 जून को मिली एक महिला की सिर कटी लाश मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि बीकानेर पुलिस ने हत्या में शामिल विकास मान ओर उसकी लिवइन पार्टनर संगीता को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक महिला आरोपी संगीता की दोस्त थी.

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उसने हत्या करने के बाद महिला का सिर और हाथ बोरे में डाल कर जोधपुर लेकर आए थे और रातानाडा क्षेत्र से निकलने वाले नाले में डाल दिया. इसके बाद बीकानेर पुलिस आरोपी को साथ लेकर जोधपुर आई. उनकी निशानदेही पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से नाले से महिला का कटा सिर और हाथ नाले से बरामद हुए हैं. बीकानेर पुलिस ने बताया कि विकास ओर संगीता ने मिलकर मुस्कान की हत्या की है.

आरोपी को बड़ी बहन मानती थी मुस्कान
आरोपियों ने बताया कि गला दबाकर मुस्कान की हत्या कर दी. फिर शव को काटकर धड़ बीकानेर में फेंका और सिर और हाथ जोधपुर शहर के एक नाले में फेंक दिया था. बताया जाता है कि मृतका मुस्कान को विकास और संगीता का लिव इन में रहना पसंद नहीं था. इधर, मुस्कान की दखलअंदाजी को विकास और संगीता पसन्द नहीं करते थे. फिर भी मुस्कान हमेशा संगीता को अपनी बड़ी बहन मानती थी.

पुलिस के लिए था चैलेंजिंग केस
मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी दीपक शर्मा के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया. एसपी ने कहा अब तक का ये सबसे चेलेंजिंग केस था. अब आरोपी विकास पुलिस कस्टडी में है. विकास मान टूर एंड ट्रैवल का काम करता था. पुलिस का कहना है कि मृतका मुस्कान पाली की रहने वाली थी. वहीं आरोपी विकास मान झुंझनू और पत्नी संगीता पीलीबंगा हनुमानगढ़ की रहने वाली है.

आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुए शरीर के अंग
डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि बीकानेर पुलिस आरोपी को साथ लेकर आई है. उसकी निशानदेही पर नाले से महिला के अंग ढूंढे निकाले गए हैं. उसे बीकानेर पुलिस ने जब्त किया है. वहीं बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने इलाके के पवनपुरी से आगे अंडरब्रिज से कोटड़ा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे 15 जून को महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला था.

15 जून को मिली थी सिरकटी लाश
घटना स्थल पर एसपी तेजस्वनी गौतम पहुंची थी. एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए थे, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी. महिला का शव दो से तीन दिन पुराना बताया गया था. पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करवा दिया था. अब बीकानेर पुलिस आरोपी पति पत्नी से कड़ी पूछताछ कर रही है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...