11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यउप्र : 2.5 लाख लीटर की पानी टंकी गिरने से 2 लोगों...

उप्र : 2.5 लाख लीटर की पानी टंकी गिरने से 2 लोगों की मौत 12 घायल, 2021 में बनी थी

Published on

मथुरा,

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पानी टंकी गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस का कहना है कि मलबे में बच्चों समेत कुछ लोगों के दबने से हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को आवासीय कॉलोनी में पानी की टंकी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि यह घटना शाम करीब छह बजे उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा विकसित कृष्णा विहार कॉलोनी में हुई है. 2.5 लाख लीटर की टंकी के मलबे में बच्चों समेत कुछ लोगों के दबने से हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है. उन्होंने बताया कि आसपास के कुछ घर भी मलबे की चपेट में आ गए हैं.

‘6 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कराया गया था टंकी’
जिला मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. अग्निशमन सेवा और पुलिसकर्मियों के अलावा राजस्व, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई है. एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया है. डीएम ने ये भी बताया कि पानी की टंकी का निर्माण 2021 में पूरा हुआ था. महज तीन साल में ढह गई. इसकी जांच की जाएगी. टंकी का निर्माण जल निगम ने गंगाजल पेयजल परियोजना के तहत 6 करोड़ रुपये की लागत से कराया था.

‘एक दर्जन लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती’
वहीं, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) योगेंद्र पांडे ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन वे मृतकों का ब्योरा नहीं दे सके. उन्होंने बताया कि मलबा हटाने का काम अभी भी जारी है और कई लोग अभी भी इसके नीचे फंसे हुए हैं. दो लोगों की मौत हो गई है और एक दर्जन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

‘मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की संभावना’
स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉ. भूदेव प्रसाद ने बताया कि शुरुआत में मलबे से चार घायलों को निकाला गया था, लेकिन अब यह संख्या एक दर्जन तक पहुंच गई है. उन्होंने बताया कि मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की संभावना है

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...