11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य2021 में हुआ निर्माण, 2024 में धराशाई... मथुरा में कैसे महज तीन...

2021 में हुआ निर्माण, 2024 में धराशाई… मथुरा में कैसे महज तीन साल में गिर गई पानी की टंकी?

Published on

मथुरा ,

यूपी के मथुरा में पानी की टंकी गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए. टंकी गिरने के बाद इसकी क्वालिटी व निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इसका निर्माण 3 साल पहले यानि 2021 में ही हुआ था. घटना का संज्ञान सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लिया है. उन्होंने मृतको को 2-2लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये के मुआवजे का एलान किया है.

फिलहाल, आगरा के डीएम ने टंकी गिरने के मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. वहीं, मथुरा सीट से भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा का कहना है कि मामले में दोषियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाने के निर्देश दिए गए हैं.

बता दें कि रविवार को कोतवाली इलाके के महोली रोड स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में अचानक पानी की टंकी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना शाम छह बजे हुई. टंकी की क्षमता करीब 2.5 लाख लीटर पानी की थी. बारिश के बीच टंकी गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया. हर तरफ पानी-पानी हो गया. मलबे में दर्जनों लोग दब गए. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया. बड़ी मुश्किल से लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा सका. अभी भी कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

2021 में बनी पानी की टंकी, 2024 में कैसे हुई धराशाई?
हादसे के बाद पानी की टंकी के निर्माण में भ्रष्टाचार की बात सामने आ रही है. चूंकि, 2021 में ही टंकी का निर्माण हुआ था, ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है. बताया जा रहा है इस पानी की टंकी का निर्माण इलाके में गंगा जल पानी की सप्लाई के लिए किया गया था. बीते दिन रुक-रुक कर हो रही बारिश के दौरान पानी की ये टंकी अचानक भरभराकर गिर गई. आरोप है कि टंकी से लगातार पानी का रिसाव (लीकेज) हो रहा था लेकिन किसी ने इसका संज्ञान नहीं लिया.

वहीं, इस घटना को लेकर जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पानी की टंकी का निर्माण तीन साल पहले हुआ था. टंकी गिरने के मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी. टंकी का निर्माण जल निगम ने गंगाजल पेयजल परियोजना के तहत 6 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टंकी गिरने के मामले में जलनिगम की तरफ से FIR दर्ज कराने की शहर कोतवाली मे तहरीर दी गई है. जल निगम ने आगरा की एक कार्यदायी संस्था खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें संस्था (फर्म) से जुड़े तीन लोगों का नाम है. फिलहाल, टंकी निर्माण प्रोजेक्ट से सम्बंधित पत्रावलियां खंगाली जा रही हैं. क्योंकि, हादसे में फर्म और उससे जुड़े लोगों की लापरवाही बताई गई है. आगे और भी लोगों को नामजद किया जा सकता है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...