11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यगुजरात के अहमदाबाद भीषण एक्सीडेंट, दो SUV की टक्कर में तीन की...

गुजरात के अहमदाबाद भीषण एक्सीडेंट, दो SUV की टक्कर में तीन की मौत, फॉर्च्यूनर में भरी थी शराब

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के अहमदाबाद में एक बार फिर भीषण एक्सीडेंट की घटना सामने आई है। सोमवार सुबह अहमदाबाद की रिंग रोड पर फॉर्च्यूनर कार और थार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। इस घटना में तीन की मौत हो गई। छह अन्य को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी ज्यादा जोरदार थी। दोनों एसयूवी की के परखच्चे उड़ गए। फॉर्च्यूनर कार से दारु औ बियर की बदामदगी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि कार में शराब ले जाई जा रही थी। यह एक्सीडेंट वकील ब्रिज के नजदीक हुआ। मरने वालों में फॉर्च्यूनर में सवार एक ड्राइवर है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

कई फीट उछली फॉर्च्यूनर
अहमदाबाद की रिंग रोड पर हुए एक्सीडेंट में सामने आया है कि फॉर्च्यूनर में शराब भरी हुई थी। थार से जब वह टकराई तो वह कई फीट उछल गई।फॉर्च्यूनर की स्पीड काफी ज्यादा बताई जा रही है। एक्सीडेंट के बाद फॉर्च्यूनर कार सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर पर जा गिरी। ऐसा सामने आया है कि कार में शराब होने के कारण उसे तेज गति से चलाया जा रहा था। हादसे के बाद सड़क पर शराब और बियर के कैन बिखर गए। जानकारी के अनुसार पुलिस को कार में 30 पेटी से अधिक दारू और बियर मिली है। दोनों कारों को जेसीबी की मदद से हटाया। पुलिस जांच कर रही है कि फॉर्च्यूनर का मालिक कौन है। अहमदाबाद पुलिस की डीसीपी नीता देसाई ने बताया कि कारों की नंबर प्लेट के आधारा पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि दुर्घटना के कारण एक ट्रक चालक भी अपना संतुलन खो बैठा और उसका वाहन सड़क से नीचे गिर गया। पुलिस जानकरी जानकारी जुटा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएंगी। अहमदाबाद में पहले भी कई बड़े एक्सीडेंट सामने आ चुके हैं

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...