9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यतेज तर्रार महिला कांस्टेबल शराब तस्करी रैकेट में पकड़ी गई, गुजरात CID...

तेज तर्रार महिला कांस्टेबल शराब तस्करी रैकेट में पकड़ी गई, गुजरात CID में थी तैनात

Published on

कच्छ,

गुजरात में एक महिला पुलिसकर्मी शराब तस्करी के मामले में पकड़ी गई हैं. आरोपी महिला पुलिसकर्मी गुजरात सीआईडी में तैनात थी. रिपोर्ट के मुताबिक जब पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में एक गाड़ी को पकड़ने की कोशिश की तो उसमें सवार तस्करी के आरोपी और महिला सिपाही ने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को रौंदकर भागने की कोशिश की.

शराब तस्कर के साथ पकड़ी गई महिला कांस्टेबल
आरोपी महिला सिपाही की पहचान पूर्वी कच्छ के CID शाखा में तैनात नीता चौधरी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक बीती रात पूर्वी कच्छ पुलिस को सूचना मिली थी कि कच्छ के भचाऊ के नजदीक एक सफेद रंग की थार कार में कुछ लोग शराब तस्करी कर रहे हैं.

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर भचाऊ पुलिस ने हाइवे पर जांच पड़ताल शुरू कर दी. इसी बीच भचाऊ के चोपडवा के नजदीक एक सफेद रंग की थार दिखी, पुलिस ने जैसे ही थार सवार के पास पहुंचे चालक ने गाड़ी भगाने लगा और पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश की.पुलिस कर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई. इस दौरान चालक थार लेकर वहां से तेज रफ्तार में भाग गया लेकिन आगे दूसरे पुलिसकर्मियों ने थार कार को रोक लिया. इसके बाद जब पुलिस ने थार गाड़ी की चेकिंग की तो पुलिस के होश उड़ गए.

कार में शराब तस्कर युवराज सिंह के साथ महिला पुलिसकर्मी नीता चौधरी भी सवार थीं, पकड़ी गई महिला पुलिस कांस्टेबल नीता चौधरी पूर्वी कच्छ के गांधीधाम में CID Crime ( सीआईडी क्राइम ) थाने में तैनात हैं, थार कार में पुलिस ने शराब की बोतलें भी बरामद की हैं. वहीं महिला सिपाही के साथ पकड़े गए शराब तस्कर के खिलाफ 16 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. हिस्ट्रीशीटर शराब तस्कर के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसे अपराध भी दर्ज हैं.

भचाऊ डिविजन के डीएसपी सागर सांबडा ने बताया की मामले में थार कार और उसमें रखी हुई शराब दोनों को जब्त कर लिया गया हैं, पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया हैं और मामले में आगे की जांच जारी है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...