9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यहाथों में मेहंदी, कोर्ट मैरिज की तैयारी... शादी से इनकार करने पर...

हाथों में मेहंदी, कोर्ट मैरिज की तैयारी… शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी का काटा प्राइवेट पार्ट

Published on

सारण,

बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में एक नर्सिंग होम संचालिका ने अपने वार्ड पार्षद प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को गंभीर हालत में इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां से उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, मढ़ौरा में नर्सिंग होम चलाने वाली महिला का मढ़ौरा के वार्ड 12 के वार्ड पार्षद वेदप्रकाश से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला का कहना है कि वार्ड पार्षद ने शादी के नाम पर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. वह हमेशा शादी के नाम पर उसे धोखा देता रहा.

‘शादी को लेकर अपने हाथों में मेहंदी भी लगाई’
महिला ने आगे कहा, आज भी उसने मुझसे कोर्ट मैरिज करने को कहा था. शादी को लेकर मैंने अपने हाथों में मेहंदी भी लगाई थी. लेकिन आज फिर उसने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद मैंने उसका गुप्तांग काटकर टॉयलेट में फ्लश कर दिया. महिला ने यह भी कहा कि आज मैंने जो भी किया है, मुझे उसका कोई अफसोस नहीं है.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि महिला निजी मेडिकल सेंटर चलाती है. उसका एक लड़के से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 7-8 बार शादी की तारीख भी तय हुई, लेकिन शादी नहीं हो सकी. इससे हताश होकर महिला ने आज युवक को बुलाया और उसका गुप्तांग काट दिया.

तत्काल सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को इलाज के लिए भेज दिया. महिला को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. यह भी जांच की जाएगी कि उसका नर्सिंग होम रजिस्टर्ड है या नहीं.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...