9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'मदन दिलावर का बस चले तो वह अंग्रेजों को भी आदिवासी बता...

‘मदन दिलावर का बस चले तो वह अंग्रेजों को भी आदिवासी बता दें’, DNA Test वाले बयान पर कांग्रेस ने फिर घेरा

Published on

जयपुर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आदिवासियों के ‘डीएनए टेस्ट के बयान’ का बवाल अभी भी नहीं थम रहा है। एक ओर बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत का गुस्सा उन पर लगातार फुट रहा है। वहीं कांग्रेस भी दिलावर पर लगातार सियासी हमले कर रही है। हालांकि, दिलावर ने रविवार को यह बयान दिया कि समाज की सभी जातियां आदिवासी रह चुकी है और मैं भी आदिवासी हूं। इस बयान के बाद कांग्रेस ने फिर से उन पर जमकर हमला किया है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव देशराज मीणा ने सोशल मीडिया X पर निशाना साधते हुए लिखा कि ‘मदन दिलावर का बस चले, तो वह अंग्रेजों को भी आदिवासी बता दे। उन्होंने मुख्यमंत्री से दिलावर को अच्छे मनोचिकित्सक से दिखाने की मांग की है, साथ ही शिक्षा मंत्री के पद पर किसी स्वस्थ व्यक्ति को बिठाने की सलाह दी।

मदन दिलावर की जगह किसी स्वस्थ व्यक्ति को मंत्री बनाएं
शिक्षा मंत्री दिलावर की ओर से बीते दिनों आदिवासी समाज पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद सियासत का पारा लगातार चढ़ा हुआ हैं। इस दौरान रविवार को दिलावर की ओर से आदि समाज पर बयान देकर सफाई देने का प्रयास किया, लेकिन इस पर भी कांग्रेस ने उन पर जमकर हमला किया है। कांग्रेस के महासचिव ने लिखा कि ‘मदन दिलावर का बस चले, तो अंग्रेजों को भी आदिवासी बता दें, मगर इनको याद रखना चाहिए कि आदिवासी अलग हैं और धरती के असली मालिक हैं। मेरा मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी से निवेदन है कि अपने मंत्रियों का थोड़ा ख़्याल रखें और @madandilawar जी को तो कम से कम किसी बढ़िया मनोचिकित्सक को दिखवा ही दें। शिक्षा मंत्री के पद पर किसी स्वस्थ व्यक्ति का बैठना आवश्यक है’।

बढ़ते बवाल को देखकर दिलावर भी बोले, ‘मैं भी आदिवासी हूं’
आदिवासियों पर बढ़ते विवाद को देखकर दिलावर के तेवर पहले ही ढीले पड़ चुके हैं, लेकिन शनिवार को उनके आवास पर बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत के प्रदर्शन के बाद उन्होंने रविवार को जयपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद बड़ा बयान दिया। मदन दिलावर ने कहा ‘इस देश में रहने वाले सभी जाति के लोग आदिवासी रहे हैं, इस देश में अनादि काल से रहने वाले लोग आदिवासी हैं और मैं भी आदिवासी हूं। दिलावर ने कहा कि इस देश में रहने वाले ब्राह्मण और राजपूत और सभी वर्ग आदिवासी रहे हैं और आदिवासी हमेशा से ही पूजनीय रहे हैं और देश में रहने वाले सभी आदिवासियों का हम सम्मान करते हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...