9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबिहार में बदलने वाला है सियासी समीकरण? प्रशांत किशोर ने किया दावा,...

बिहार में बदलने वाला है सियासी समीकरण? प्रशांत किशोर ने किया दावा, कहा- MY या A to Z नजर नहीं आएगा

Published on

मुजफ्फरपुर

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मौजूदा समय में बिहार में अलग-अलग पार्टियों में हो रही जातिवाद की बातें और उनपर राजनीतिक रोटी सेंक रहे नेताओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पीके ने कहा कि राजनीति सिर्फ जातीय समीकरण की बात करने से नहीं होती, बल्कि जनता का विश्वास जीतना बहुत जरूरी है। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अभी सरकार को बने हुए डेढ़ से 2 ही महीने हुए हैं और आप देख रहे होंगे कि बिहार से दिल्ली तक नेताओं में छटपटाहट होने लगी है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बिहार में जमीनी स्तर पर लोगों को जन सुराज की ताकत दिख रही है।

इस बार जनता का ठेका लेकर बिहार आए हैं: पीके
प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘मुझे अगर कोई धंधेबाज कह रहा है तो मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि हां मैं धंधेबाज हूं। इस बार बिहार के लोगों और बिहार को सुधारने के लिए काम ले लिया है। हम इस बार जनता का ठेका लेकर बिहार आए हैं, ताकि जनता के लिए काम कर सकें। मेरे तरकस में अभी कई तीर बाकी है।’

अभी बिहार में पदयात्रा से बड़ी बुलेट दागना बाकी: प्रशांत किशोर
पीके ने कहा कि ‘बिहार में कई लोग कह रहे हैं कि पदयात्रा हो गई, अब क्या करेंगे तो मैं उनको बता दूं कि अभी इससे बड़ी बुलेट दागना बाकी है। जब हम पदयात्रा में आए थे , उस समय हमारे साथ सौ-50 लोग थे। मगर आज हज़ारों से भी ज्यादा लोग जन सुराज के साथ जुड़ गए हैं।’

तेजस्वी का नाम लिए बिना राजद पर पीके का निशाना
राजनीतिक समीकरण की बात पर प्रशांत किशोर ने नीतीश-तेजस्वी यादव और बीजेपी का नाम लिए बना कहा कि बिहार के अन्य पार्टियों को समीकरण बनाने दीजिए, कोई MY समीकरण बना रहा है, कोई PY बना रहा है। कोई A to Z बना रहा है। आप देखिएगा, एक ही समीकरण बिहार में होगा, वो होगा जन बल का समीकरण। देश में जन बल के आगे कोई समीकरण नहीं है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...