8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यICU के बिस्तर पर लेटे थे मंत्री तभी बत्ती गुल, सबसे बड़े...

ICU के बिस्तर पर लेटे थे मंत्री तभी बत्ती गुल, सबसे बड़े अस्पताल की ऐसे खुली पोल

Published on

अलवर:

राजस्थान के अलवर जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में कुप्रबंधन का बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य के वन मंत्री संजय शर्मा यहां रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए पहुंचे थे। उन्हें आईसीयू में ले जाया गया। उनकी जांच चल ही रही थी कि बिजली कटौती हो गई। आईसीयू की भी इस दौरान बत्ती गुल हो गई। सोमवार को अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए मंत्री शर्मा को आईसीयू वार्ड में बिजली गुल होने के कारण टॉर्च की रोशनी में चेकअप करवाना पड़ा।

मंत्री का जवाब भी चौंकाने वाला, यह कोई नई बात नहीं है
हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने तुरंत जनरेटर चालू कर दिया, लेकिन इस घटना ने अस्पताल में व्याप्त कुप्रबंधन और अव्यवस्था की पोल खोल दी है। यह घटना और भी गंभीर हो सकती थी क्योंकि उस समय कोई भी मरीज वेंटिलेटर पर नहीं था। अगर कोई मरीज वेंटिलेटर पर होता तो उसकी जान भी जा सकती थी। इस घटना के बाद मंत्री शर्मा ने कहा, ‘यह कोई नई बात नहीं है, लाइट चली जाती है तो जनरेटर से व्यवस्था हो जाती है।’

अस्पताल परिसर में बारिश का पानी भरा
इस घटना के अलावा अस्पताल परिसर में बारिश का पानी जमा होने से भी मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारे में पूछे जाने पर मंत्री शर्मा ने कहा, ‘अगर तेज बारिश होगी तो वार्ड में पानी भी भरेगा लेकिन जिला अस्पताल के पास निकासी की पूर्ण व्यवस्था है।’ हालांकि, स्थानीय लोगों और अस्पताल के कर्मचारियों ने मंत्री के दावों का खंडन किया है। उनका कहना है कि अस्पताल में बिजली कटौती और जलभराव आम समस्या है। अस्पताल प्रशासन इन समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह विफल रहा है।

इस घटना के बाद से ही अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को लेकर लोगों में खासी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अगर एक मंत्री को अस्पताल में इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है तो आम आदमी की क्या दशा होती होगी। इस घटना से साफ है कि सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। सरकार को चाहिए कि वह सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...