8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यहरियाणा : बीच चौराहे पर कांग्रेस नेता के भाई की गोली मारकर...

हरियाणा : बीच चौराहे पर कांग्रेस नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, पुलिस को कातिलों की तलाश

Published on

फरीदाबाद,

दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक स्थानीय कांग्रेस नेता के भाई की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. कत्ल की इस खौफनाक वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि यह कत्ल पैसों के लेन-देन की रंजिश में किया गया है.

फरीदाबाद पुलिस ने इस हत्याकांड के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि यह वारदात रविवार रात करीब 11.15 बजे मस्जिद चौक के पास सरेआम अंजाम दी गई. जहां हमलावरों ने नवादा कोह गांव के निवासी 32 साल के कुणाल भडाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

इस मामले में मृतक के भाई और स्थानीय कांग्रेस नेता ज्योतेंद्र भड़ाना उर्फ ​​रिंकू भड़ाना ने पुलिस थाने जाकर मामला दर्ज कराया है. जिसके मुताबित, कुणाल अपने एक दोस्त के साथ मस्जिद चौक के पास खड़ा था. तभी विजय, बिल्लू और दो अन्य लोग वहां पहुंचे और कुणाल से बहस करने लगे. ज्योतेंद्र भड़ाना के मुताबिक, उसके भाई की विजय और बिल्लू के साथ रंजिश चल रही थी.

कांग्रेस नेता ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि भाई के दोस्त से सूचना मिलने के बाद वो मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां देखा कि बिल्लू मेरे भाई का हाथ पकड़े हुए था, जबकि विजय ने उसे सीने में गोली मार दी. इसके बाद हमलावर अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर भाग निकले.

हमलावरों के भाग जाने के बाद रिंकू भड़ाना दूसरे लोगों की मदद से कुणाल को इलाज के लिए सेक्टर 21-ए स्थित एशियन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शिकायत के बाद विजय, बिल्लू और दो अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 34 (साझा इरादा) के साथ ही शस्त्र अधिनियम के तहत डबुआ थाने में सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई.

डबुआ थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) इंस्पेक्टर विद्या सागर ने कहा कि पुलिस ने दो विशेष टीमें बनाई हैं और छापेमारी की जा रही है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...