8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्ययोगी ने राहुल गांधी को बताया 'झूठा', बोले CM- अयोध्या में दिया...

योगी ने राहुल गांधी को बताया ‘झूठा’, बोले CM- अयोध्या में दिया गया 1733 करोड़ रुपए का मुआवजा

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि संसद में अयोध्या में विस्थापितों को दिए गए मुआवजे को लेकर राहुल गांधी ने गलतबयानी की है। राहुल गांधी का बयान यूपी और अयोध्या को बदनाम करने के लिए दिया गया है। सदन में दिया गया राहुल का झूठा बयान अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। योगी ने बताया कि अयोध्या में विभिन्न विकास कार्यों के दौरान विस्थापित हुए लोगों को 1,733 करोड़ रुपए की धनराशि मुआवजे के तौर पर प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम सबने राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव में झूठे और गुमराह करने वाले वक्तव्य देते हुए देखा है। संविधान का गला घोंटने वाले लोगों ने संविधान के बारे में गुमराह करने वाले वक्तव्य देने के लिए विदेशी पैसों के बल पर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया था। फर्जी बॉन्ड भरवाकर भारत की माताओं और बहनों को गुमराह करने का कार्य किया। आज फिर इन्होंने झूठा बयान दिया है, जो अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है।

सीएम योगी ने कहा कि हर कोई जानता है कि अयोध्या को उसकी पहचान से किसने वंचित किया है। राहुल गांधी और उनके सहयोगियों ने न केवल अयोध्या को वनवास दिया था, बल्कि सरयू को भी रक्तरंजित किया था। आज जब अयोध्या अपने वैभव को पुन: प्रतिष्ठापित करते हुए पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है, तो कांग्रेस इसे कैसे अच्छा मान सकती है। कांग्रेस झूठ का पुलिंदा है। सच ये है कि 1,733 करोड़ रुपए केवल मुआवजे के लिए अयोध्यावासियों को उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि चाहे रामपथ हो, भक्तिपथ हो, जन्मभूमि पथ हो या एयरपोर्ट हो, जिसकी जमीन, दुकान, मकान इसमें शामिल थी, उन्हें मुआवजा दिया गया है। जिनके पास पीछे दुकान बनाने की जगह थी, उनके दुकान बने हैं, जिनके पास स्पेस नहीं था, उन्हें मल्टी लेवल कॉम्प्लेक्स बनाकर दुकान देने के कार्य को आगे बढ़ाया गया। राहुल के बयान सत्य से परे झूठ का पुलिंदा हैं। यह यूपी और अयोध्या को बदनाम करने की साजिश है। यह भारत और अयोध्या की छवि खराब करने की उस मानसिकता का हिस्सा है, जो ये एक्सीडेंटल हिंदू आजादी के बाद से लगातार करते आ रहे हैं।

अयोध्या में दिया गया मुआवजा एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
-अयोध्या एयरपोर्ट के लिए 952.39 करोड़ रुपए का मुआवजा
-अयोध्या बाईपास (रिंग रोड) के लिए 295 करोड़ रुपए का मुआवजा
-राम जन्मभूमि पथ के लिए 14.12 करोड़ रुपए का मुआवजा
-भक्ति पथ के लिए 23.66 करोड़ रुपए का मुआवजा
-रामपथ के लिए 114.69 करोड़ रुपए का मुआवजा
-पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के लिए 29 करोड़ रुपए का मुआवजा
-चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग के लिए 119.20 करोड़ रुपए का मुआवजा
-रुदौली-रोजागांव रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे दोहरीकरण के निर्माण के लिए 35.03 लाख रुपए का मुआवजा
-एनएच 330ए के निर्माण के लिए 163.90 करोड़ रुपए का मुआवजा
-एनएच 227बी के पैकेज 3 के अंतर्गत 21.09 करोड़ रुपए का मुआवजा
अब तक 21,548 व्यक्तियों को मुआवजा दिया जा चुका है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...