8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबहोरनलाल मौर्य को भाजपा ने बनाया MLC उपचुनाव का प्रत्याशी, स्वामी प्रसाद...

बहोरनलाल मौर्य को भाजपा ने बनाया MLC उपचुनाव का प्रत्याशी, स्वामी प्रसाद के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

Published on

लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधानपरिषद की एक खाली सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने बहोरन लाल मौर्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि यह सीट सपा के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश से मतभेद की बात कहकर न सिर्फ पार्टी छोड़ दी थी बल्कि विधानपरिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। इस उपचुनाव में सपा ने अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। ऐसे में भाजपा के उम्मीदवार की निर्विरोध जीत तय मानी जा रही है।

सपा के अपना प्रत्याशी न उतारने का कारण संख्याबल बताया जा रहा है। सदन में सपा के 105 सीटें हैं। वहीं भाजपा के पास 251 वोट हैं। ऐसे में संख्या बल में पिछड़ने के कारण सपा ने इस उपचुनाव से दूरी बना ली है। यूपी विधान परिषद की इस सीट के लिए 12 जुलाई को चुनाव होना है। इससे पहले 2 जुलाई को चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नामांकन होना है। मतगणना 12 जुलाई को ही मतदान के बाद शाम 5 बजे कर दी जाएगी।

कौन हैं बहोरनलाल मौर्य
बहोरन लाल मौर्य बरेली की भोजीपुरा सीट से विधायक रह चुके हैं। साल 2022 में भाजपा ने उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह चुनाव हार गए थे। सपा के शहजिल इस्लाम ने उन्हें परास्त किया था। बताया जा रहा है कि मौर्य को टिकट देकर भाजपा अखिलेश यादव के पीडीए अभियान को जवाब देना चाहती है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...