6.5 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यबिहार : प्रण पूरा नहीं हुआ फिर भी डिप्टी सीएम ने 22...

बिहार : प्रण पूरा नहीं हुआ फिर भी डिप्टी सीएम ने 22 महीने बाद क्यों उतारी पगड़ी? अयोध्या में बोले सम्राट चौधरी

Published on

नई दिल्ली

बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपने संकल्प के तहत करीब 22 महीने के लंबे समय के बाद पगड़ी उतार दी। वे बुधवार को अयोध्या में सरयू नदी पहुंचे और पगड़ी समेत स्नान कर सभी को प्रणाम किया और फिर उसको खोल दी। बाद में उन्होंने यह पगड़ी राम लला को समर्पित कर दिया। वे हनुमान गढ़ी जाकर भगवान हनुमान जी का दर्शन भी किये। स्नान से पहले उन्होंने मुंडन भी कराया।

सुबह अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि इसे भगवान राम को समर्पण करना था। सरयू स्नान के बाद इसे उनके चरणों में समर्पित करूंगा। मीडिया से बात करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, “मैंने 28 जून को ही पटना में घोषणा कर दी थी कि अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के चरणों में पगड़ी को समर्पित करूंगा।”

उन्होंने कहा, “हमारी प्रतिबद्धता नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने की थी। मेरा संकल्प पिछली 28 जनवरी को पूरा हो गया, क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों के समूह इंडिया से अलग होकर हमारे (एनडीए) साथ आ गए और हमारे मुख्यमंत्री बन गए इसलिए मैंने अपनी पगड़ी खोल दी है।’’

सम्राट चौधरी का पगड़ी को लेकर यह था प्रण
सम्राट चौधरी ने 2022 में उस समय के राजनीतिक हालात की वजह से यह प्रण लिया था कि जब तक नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटा नहीं देंगे, तब तक पगड़ी नहीं उतारेंगे। उस वक्त नीतीश कुमार एनडीए को छोड़कर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन कर लिये थे। इस साल की शुरुआत यानी 2024 में नीतीश कुमार विपक्षी इंडी गठबंधन से अलग हो गए और फिर से एनडीए के आ गए। एनडीए में आने के बाद हालांकि वह फिर से सीएम बन गये, लेकिन सम्राट चौधरी के मुताबिक नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन से अलग हो गये और एनडीए में शामिल होकर फिर से मुख्यमंत्री बने हैं। इसलिए उनका प्रण पूरा हो गया। अयोध्या दौरे पर चौधरी के साथ बिहार के कुछ मंत्री और पार्टी पदाधिकारी भी थे। सरयू नदी में स्नान करने के बाद चौधरी ने हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की।

 

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...