12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यअनंत अंबानी की शादी में शामिल होंगी ममता बनर्जी, मुंबई में शरद-उद्धव...

अनंत अंबानी की शादी में शामिल होंगी ममता बनर्जी, मुंबई में शरद-उद्धव से भी मुलाकात का है प्लान

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी 12 जुलाई को मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई जाएंगी. मुंबई दौरे के दौरान ही ममता बनर्जी शरद पवार और उद्धव ठाकरे से अलग-अलग स्थानों पर मुलाकात करेंगी. बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद ममता की शरद और उद्धव से पहली मुलाकात होगी.

TMC के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी आगामी बजट सत्र के लिए रणनीति तैयार कर रही हैं. इसके साथ ही वह मोदी सरकार के खिलाफ क्षेत्रीय ब्लॉक की कार्ययोजना को भी औपचारिक रूप देंगी. दिलचस्प बात ये है कि ममता क्षेत्रीय नेताओं से मुलाकात कर रही हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने कांग्रेस के किसी भी नेता से मुलाकात नहीं की है.

जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी बजट सत्र के दौरान दिल्ली जाएंगी. इस दौरान वह सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकती हैं. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की. इसके बाद वह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने मुंबई निकल गए थे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने डेरेक ओ ब्रायन के साथ दिल्ली में अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात की थी.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...