भोपाल।
भेल क्षेत्र में शनिवार को सरकारी स्कूलों में भी हरियाली महोत्सव मनाया गया। इसके तहत हबीबगंज स्थित सरकारी हाईस्कूल में एक पौधा मां के नाम वृक्षारोपण हुआ। स्कूल की प्राचार्य स्मिता पाण्डेय, पार्षद सुरेंद्र बाड़ीका ने पारस पीपल का पौधा लगाया। वृक्षारोपण के बाद उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन बेबी शबनम ने किया।
