4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीतिनए कानून पर गठित समिति को लेकर की थी टिप्पणी, उपराष्ट्रपति धनखड़...

नए कानून पर गठित समिति को लेकर की थी टिप्पणी, उपराष्ट्रपति धनखड़ की आपत्ति के बाद फिर क्या बोले पी चिदंबरम?

Published on

नई दिल्ली:

कांग्रेस के नेता पी. चिदंबरम ने नए आपराधिक कानूनों को लेकर अपनी टिप्पणी पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आपत्ति जताने के बाद जवाब दिया है। पी चिदंबरम ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण विधेयकों का मसौदा तैयार करने का काम विधि आयोग को सौंपा जाना चाहिए था, न कि उस समिति को जिसके सदस्य अंशकालिक रूप से काम करते हों।

चिदंबरम ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आपराधिक कानूनों में सुधार के लिए मई 2020 में एक समिति गठित की थी, जिसमें एक अध्यक्ष, संयोजक और सदस्य थे। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री चिदंबरम ने कहा कि समय-समय पर इसकी संरचना में बदलाव किया गया और अंतत: समिति में एक संयोजक और पांच सदस्य रह गए। चिदंबरम ने कहा कि एक सदस्य को छोड़कर सभी विभिन्न विश्वविद्यालयों के सेवारत प्रोफेसर थे और समिति के अंशकालिक सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी समिति ने तीन नये आपराधिक कानूनों का मसौदा प्रस्तुत किया था।

चिदंबरम ने कहा कि इसके बाद संसद ने इन कानूनों को पारित कर दिया। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मेरा मानना है कि ऐसे महत्वपूर्ण विधेयकों का मसौदा तैयार करने का काम विधि आयोग को सौंपा जाना चाहिए था, न कि उस समिति को जिसके सदस्य अंशकालिक तौर पर काम करते हों और जिनके पास अन्य जिम्मेदारियां हों।’ इससे एक दिन पहले शनिवार को चिदंबरम की इस टिप्पणी के लिए धनखड़ ने उन पर निशाना साधा था कि इन नए कानूनों को अंशकालिक व्यक्तियों ने तैयार किया।

धनखड़ ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि क्या संसद में हम अंशकालिक लोग हैं? यह संसद की सूझ-बूझ का अपमान है, जिसके लिए कोई माफी नहीं है, मेरे पास ऐसी सोच और एक सांसद को अकुशल कहे जाने की निंदा करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इस मंच से चिदंबरम से अपील करता हूं कि कृपया सांसदों के बारे में इस आपत्तिजनक, मानहानिकारक और निंदनीय टिप्पणी को वापस लें। मुझे आशा है कि वह ऐसा करेंगे।’

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...