14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यSurat: डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज, होटल के कमरे में...

Surat: डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज, होटल के कमरे में पति ने कर दी वकील पत्नी की हत्या

Published on

सूरत ,

गुजरात के सूरत से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां सीए की पढ़ाई करने वाले पति ने होटल के कमरे में वकील पत्नी की हत्या कर दी. फिर लाश के साथ रातभर कमरे में बैठा रहा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपनी पत्नी के शरीर पर 6 से 7 बाद धारदार हथियार से हमला किया था. होटल के कमरे से निशा चौधरी नाम की महिला की 4 जुलाई को हत्या कर दी गई थी. लेकिन इसकी भनक न तो होटल स्टाफ को लगी थी और ना ही पुलिस को. आरोपी रोहित के पिता जब अपने बेटे की गुमशुदी की शिकायत लेकर अडाजन पुलिस थाने पहुंचे थे तो पुलिस ने रोहित की खोजबीन शुरू की.

पति ने होटल के कमरे में की पत्नी की हत्या
खोजबीन के दौरान रोहित पुलिस के हाथ लग गया और पुलिस ने जब उससे गुम होने की बात पूछी तो उसने बताया कि होटल में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और लाश कमरे में पड़ी. तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पत्नी की हत्या करने के बाद रोहित ने भी डोलो टेबलेट का ओवरडोज ले लिया था. जिससे उसकी किडनी में इंफेक्शन हो गया है. पुलिस की निगरानी उसे इलाज के लिए सूरत के ही न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की
22 वर्षीय निशा बेन चौधरी और 27 वर्षीय रोहित काटकर ने डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी. शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था और निशा अपने मायके में रहने लगी थी. 4 जुलाई को दोनों विवाद सुलझाने के लिए होटल में गए थे. लेकिन वहां भी इनके बीच विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई. रोहित ने तेज धारदार हथियार से निशा पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. एसीपी बीएमचौधरी ने बताया ने बताया कि होटल के कमरे में एक महिला की लाश बारमद हुई है, उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...

More like this