14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराजनीति'दिल्ली में कई कांग्रेस हैं, राहुल-खड़गे की अलग कांग्रेस', उदित राज बोले-...

‘दिल्ली में कई कांग्रेस हैं, राहुल-खड़गे की अलग कांग्रेस’, उदित राज बोले- जिन्होंने हराया वही प्रमोट हो रहे हैं

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव में मिली 99 लोकसभा सीटों से कांग्रेस पार्टी बेहद उत्साहित है लेकिन देश की राजधानी नई दिल्ली में लगातार तीसरी बार कांग्रेस पार्टी खाता खोलने में असफल रही। अब लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे उदित राज का गुस्सा फूटा है। उन्होंने अपनी हार के लिए कांग्रेस नेताओं और आम आदमी पार्टी के विधायकों को जिम्मेदार ठहराया है।

उदित राज ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी में उन्हीं लोगों को प्रमोट किया जा रहा है, जिनकी वजह से उत्तर पश्चिमी लोकसभा सीट पर हार हुई। उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी फरवरी में घोषित कर दिया था… कांग्रेस पार्टी के उस समय के अध्यक्ष ढील करते रहे… आम आदमी पार्टी ने अपने पार्षदों, अपने विधायकों को अपने क्षेत्र में लगा दिया था… वो अपने क्षेत्र में नहीं थे।”

आम आदमी पार्टी विधायकों की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा, “…कार्यकर्ता सपोर्ट कांग्रेस को कर रहा था लेकिन लास्ट में विधायकों ने एक अंडर-स्टैंडिंग डेवलप की कि अगर कांग्रेस पर आम आदमी पार्टी का वोट चढ़ गया तो झाड़ू पर जाएगा नहीं… दस ही महीने में चुनाव है विधानसभा का… तो विधायकों न पार्टी का ध्यान रखा और न ही इंडिया गठबंधन का… अपनी निजी असुरक्षा की वजह से उन्होंने कांग्रेस पर वोट नहीं डलने दिया।”

लोकल कांग्रेस को भी ठहराया हार का जिम्मेदार
लोकल कांग्रेस को अपनी हार के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा, “आंतरिक रुप से लगातार दो महीने से उत्तर-पश्चिम में कुछ लोग मेरे खिलाफ ब्राह्मण विरोधी, जाट विरोधी होने का कैंपेन चला रहे हैं… बीजेपी ने नहीं चलाया, अपने ही लोगों ने चलाया… मुझे बाहरी बताया… मैंने लिखकर दे दिया है लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया… अब चुनाव बीतने के बाद उन्हीं के हाथ में संगठन की कमान आ गई… जो चुनाव हराए, वही संगठन को बाद में चलाए।”

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में कई कांग्रेस हैं, लोकल की अलग कांग्रेस है, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की अलग कांग्रेस है। राहुल गांधी की पूरी सेक्रिफाइस, मल्लिकार्जुन खड़गे की पूरी लीडरशिप… पार्टी के ईमानदार लोगों के प्रयास को इन्होंने बर्बाद कर दिया।

उन्होंने सवाल खड़े करते हुए पूछा कि ऐसे लोगों के खिलाफ क्यों एक्शन नहीं हुआ? ये लोग जो लोकसभा चुनाव लड़ता है, उसका विरोध करते हैं। बीजेपी के लोगों ने विरोध नहीं किया। अब यही लोग जिले की मीटिंग बुला रहे हैं। जिन्होंने कांग्रेस को हरवाया, वही लोग प्रमोट हो रहे हैं। उदित राज ने आगे कहा, “मुझे दुख है, तकलीफ है कि मुझे हरवाया… हमारे लोगों ने भीतरघात किया…ऐसे लोग अगर पार्टी में रहेंगे तो आगे भी ऐसी ही स्थिति रहेगी… ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन होना चाहिए।”

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...