14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यबसंत सोरेन का कटा पत्ता, कांग्रेस के 4 विधायक बने मंत्री; हेमंत...

बसंत सोरेन का कटा पत्ता, कांग्रेस के 4 विधायक बने मंत्री; हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल की देखें पूरी लिस्ट

Published on

नई दिल्ली

झारखंड में हेमंत सोरेन ने दो दिन पहले तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। अब उन्होंने अपना मंत्रिमंडल विस्तार किया है। कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन के 11 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। कांग्रेस के चार विधायक मंत्री बने हैं तो वहीं जेएमएम के 6 विधायक मंत्री बने हैं। इसके अलावा आरजेडी की ओर से सत्यानंद भोक्ता को मंत्री बनाया गया है।

जेएमएम के 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
मिथिलेश ठाकुर
बेबी बेबी
हफीजुल हसन
चंपई सोरेन
बैद्यनाथ राम
दीपक बिरुआ

कांग्रेस के 4 विधायक बने मंत्री
इरफान अंसारी
बन्ना गुप्ता
रामेश्वरम उरांव
दीपिका सिंह पांडे

RJD को भी मिला एक मंत्री पद
हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल में आरजेडी को भी एक कोटा दिया है। आरजेडी की ओर से सत्यानंद भोक्ता को मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल में बादल पत्रलेख और बसंत सोरेन को शामिल नहीं किया गया, यह अहम बात है।

हेमंत सोरेन ने साबित किया बहुमत
इसके अलावा झारखंड विधानसभा में आज एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया था। इस सत्र के दौरान हेमंत सोरेन सरकार को बहुमत सिद्ध करना था और उन्होंने इसे सिद्ध कर दिया। हेमंत सोरेन सरकार के पक्ष में 45 विधायकों ने वोट किया जबकि विपक्ष में शून्य वोट पड़े। ऐसा इसलिए क्योंकि सभी विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए थे। विश्वास मत साबित करने के बाद विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

हेमंत ने बीजेपी पर साधा निशाना
हेमंत सोरेन ने X पर कहा, “मुझे विधानसभा से दूर रखने के लिए भाजपा ने हर षड्यंत्र रचा। उन्हें लगा मुझे झूठा मुक़दमा लगा कर जेल भेज कर मेरी आवाज़ दबा देंगे पर, वो भूल गए कि लोकतंत्र की आत्मा है जनता की आवाज़, दबाने की कोशिश में हारेगा हर एक तानाशाह। अन्याय के विरुद्ध खड़े रहेंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। भय और दमन से नहीं डरेंगे, न्याय और समानता के लिए लड़ेंगे। जय झारखंड।”

हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “पिछले ढाई साल में जितनी शक्ति भाजपा ने चुनी हुई झारखंडी सरकार गिराने में लगायी है – अगर उतनी शक्ति इन्होंने झारखण्ड की भलाई में लगायी होती तो लोकसभा में इनकी संख्या में गिरावट नहीं आती। भाजपा को लगता है कि वे एजेंसियों का दुरुपयोग कर, अपने धन बल एवं शातिराना चालों से जनता को जनमत को अन्य राज्यों की तरह ख़रीद लेंगे/लूट लेंगे। पर वे भूल जाते हैं कि हम झारखंडी हैं। हमने कभी अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेके तो ये आज के अंग्रेज तानाशाह के सामने हम कभी नहीं झुकेंगे। ना झारखंड झुका है, ना झारखंडी झुकेगा।”

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...