12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यबेंगलुरु में विराट कोहली के पब पर FIR दर्ज, देर रात तक...

बेंगलुरु में विराट कोहली के पब पर FIR दर्ज, देर रात तक पर खुला रखने और तेज संगीत बजाने पर हुई कार्रवाई

Published on

बेंगलुरु

बेंगलुरु पुलिस ने विराट कोहली के स्वामित्व वाले पब One8 Commune और एमजी रोड पर कई अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ तय समय से अधिक समय तक खुले रहने के कारण एफआईआर (FIR) दर्ज की है। डीसीपी सेंट्रल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, हमने कल रात 1:30 बजे तक देर से खुलने के लिए करीब 3-4 पब बुक किए हैं। हमें तेज आवाज में संगीत बजाए जाने की शिकायतें मिली हैं। पब को रात 1 बजे तक ही खुले रहने की अनुमति है, उसके बाद नहीं।

विराट कोहली का एमजी रोड स्थित one8 commune (वन8 कम्यून) पब चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के करीब है। यह उन पबों में शामिल है, जिन पर नियमों का उल्लंघन करने के कारण मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें रात में तेज आवाज में संगीत बजाए जाने की भी शिकायतें मिली हैं। जांच जारी है और आगे की कार्रवाई उसी के अनुसार की जाएगी।

6 जुलाई की रात के बाद हुई कार्रवाई
कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) में कहा गया है कि 6 जुलाई को वन8 कम्यून-बेंगलुरु को बंद होने के तय समय से 20 मिनट बाद यानी रात 1:20 बजे तक ग्राहकों को सेवा देते हुए पाया गया। परिचालन समय के इस उल्लंघन के कारण पब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

रात 1:20 बजे तक ग्राहकों को मिल रही थीं सुविधाएं
सूत्रों से पता चला है कि रात की गश्त पर तैनात एक सब-इंस्पेक्टर को वन8 कम्यून के देर रात तक चलने की सूचना मिली थी। रात 1:20 बजे पहुंचने पर सब-इंस्पेक्टर ने पुष्टि की कि पब अब भी ग्राहकों को सेवा दे रहा था। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की गई। विराट कोहली के वन8 कम्यून की दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता जैसे अन्य मेट्रो शहरों में भी शाखाएं हैं। बेंगलुरु शाखा पिछले साल दिसंबर में शुरू की गई थी। यह रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर स्थित है।

पिछले साल, तमिलनाडु के एक व्यक्ति द्वारा एक्स पर एक वीडियो में यह बताने के बाद विवाद खड़ा हो गया था कि कैसे उसे ‘वेष्टी’ (एक तरह की लुंगी, जिसे दक्षिण भारतीय पुरुष अक्सर पहनते हैं) पहनने के कारण वन8 कम्यून की मुंबई शाखा में प्रवेश से वंचित कर दिया गया था। व्यक्ति ने कहा कि इस व्यवहार ने उसे ‘निराश’ और ‘दुखी’ कर दिया।विराट-कोहली के स्वामित्व वाली यह रेस्टोरेंट चेन पिछले साल भी चर्चा में रही थी, जब दिल्ली उच्च न्यायालय ने वन8 कम्यून को ऐसे गाने बजाने से रोक दिया था, जिन पर फोनोग्राफिक परफॉरमेंस लिमिटेड (पीपीएल) का कॉपीराइट है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...