12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यबिहार के बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-कार की टक्कर में 5...

बिहार के बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत

Published on

बेगूसराय,

बिहार के बेगूसराय में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां ऑटो और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ जब यात्रियों को लेकर ऑटो हाथीदाह रेलवे स्टेशन से बेगूसराय जा रहा था, तभी जीरोमाइल की ओर से आ रही स्विफ्ट कार से उसकी टक्कर हुई थी.

यह घटना एफसीआई थाना इलाके के एनएच-31 फोरलेन पर बीहट रतन चौक के पास की है. हादसे के बाद तीन घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई. हादसे के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ऑटो तेज रफ्तार से आ रहा था और कार भी स्पीड में सामने से आ रही थी तभी अनियंत्रित होकर दोनों की टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई.

पांचों मृतक यात्रियों की हुई पहचान
इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान हो गई है. इनमें से एक यात्री विक्की पाठक पुत्र सुनील पाठक (26) नालंदा जिले के पुवारी टोला के रहने वाले हैं. जबकि चार अन्य बेगूसराय के ही रहने वाले हैं. सिंटू कुमार पुत्र जगदीश यादव साम्हो बिजुलिया, अमनदीप कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार (22) गढ़पुरा, नीतीश कुमार पुत्र रामदास गढ़पुरा और गौतम कुमार पुत्र रमाकांत दास (25) छौराही के रहने वाले हैं.

दिल्ली AIIMS में काम करते थे विक्की पाठक
मृतकों में शामिल नालंदा जिले के विक्की पाठक दिल्ली एम्स में आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे जो दिल्ली से एक शादी समारोह में भाग लेने ट्रेन से हाथीदाह उतरे थे और ऑटो पर सवार होकर बेगूसराय आ रहे थे. इसके साथी साम्हो बिजुलिया निवासी सिंटू कुमार भी दिल्ली से एक शादी समारोह में हिस्सा लेने बेगूसराय आ रहे थे, जबकि रिश्ते में मामा भांजा नीतीश कुमार और अमनदीप कुमार पटना से कोई काम कर वापस ट्रेन से लौट रहे थे.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...