12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यशादी के चंद घंटों बाद ही दुल्हन ने दी जान, बहन ने...

शादी के चंद घंटों बाद ही दुल्हन ने दी जान, बहन ने कहा- फेरों के वक्त जीजा ने की थी लड़ाई

Published on

अजमेर,

राजस्थान के अजमेर में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. शादी के चंद घंटों बाद ही दुल्हन ने अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने कहा कि अजमेर में एक महिला ने शादी के अगले दिन अपनी जान दे दी. न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जयपुर की रहने वाली कोमल शर्मा (32) ने रविवार को अजमेर निवासी रौनक बंसल से शादी की थी. पुलिस ने बताया कि आत्महत्या की यह घटना बीके कौल नगर में गोकुलधाम अपार्टमेंट में हुई.

शादी के कुछ घंटों बाद ही दुल्हन की मौत
रिपोर्ट के मुताबिक रौनक ने कोमल से इंटर कास्ट मैरिज की थी और उसका साड़ियों का कारोबार है. जानकारी के मुताबिक शादी वाले दिन सुबह चार बजे उनके फेरे हुए थे और सात बजे विदाई के बाद कोमल अपने ससुराल पहुंची. वहां जब नई दुल्हन की रस्में चल रही थी तो कोमल को घबराहट होने लगी. इसके बाद कोमल छत पर गई जहां पति से उसने कुर्सी लाने को कहा. पति जैसे ही कुर्सी लाने दूसरी तरफ गया कोमल ने छत से नीचे छलांग लगा दी. इसके बाद रौनक दौड़ता हुआ नीचे पहुंचा और उसे अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने कोमल को मृत घोषित कर दिया.

जीजा ने फेरों के वक्त की थी लड़ाई: सोनाली
वहीं कोमल की खुदकुशी के बाद उसकी बहन सोनाली ने अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोनाली ने कहा कि लड़का झूठा है और वो नशेड़ी है. सोनाली का आरोप है कि फेरे के वक्त भी उसने नशे में उसकी बहन से लड़ाई कर ली थी.

वहीं इस मामले को लेकर एसपी रुद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है, परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा. डीएसपी ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस को अभी तक महिला के परिवार से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...