9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराजनीतिअब प्रोजेक्ट में हुई देरी तो संबंधित मंत्रालय होगा जिम्मेदार, सरकार करेगी...

अब प्रोजेक्ट में हुई देरी तो संबंधित मंत्रालय होगा जिम्मेदार, सरकार करेगी सवाल-जवाब, जानिए क्या है तैयारी

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं के लिए नए नियमों पर विचार कर रही है। इन नियमों के तहत अगर किसी परियोजना की लागत शुरूआती अनुमान से 15% ज्यादा हो जाती है, तो संबंधित मंत्रालयों और विभागों को देरी की वजहें बतानी होंगी। सूत्रों के मुताबिक, ये नए नियम मंत्रालयों और विभागों को जवाबदेह बनाने के लिए लाए जा रहे हैं। इन नियमों से लागत का गहन विश्लेषण होगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परियोजनाएं बिना किसी अनावश्यक खर्च के समय पर पूरी हों।

कितनी परियोजनाओं में हुई देरी?
आंकड़ों और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के अनुसार, 1873 बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं में से 449 परियोजनाओं की लागत बढ़ गई है। इन 449 परियोजनाओं में कुल ₹5.01 लाख करोड़ का अतिरिक्त खर्च हुआ है और मार्च 2024 तक 779 परियोजनाएं अधूरी रह गई हैं। गौर करने वाली बात ये है कि ये सभी परियोजनाएं ₹150 करोड़ से अधिक लागत वाली थीं। इन अधूरी परियोजनाओं में औसतन 36.04 महीने की देरी हुई है।

सरकार के भीतर अब ये विचार तेजी से मजबूत हो रहा है कि परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और देरी से बचने के लिए उनकी निगरानी और सख्त होनी चाहिए। कई मंत्रालय अतिरिक्त धन की मांग कर रहे हैं, लेकिन देरी की वजह या परियोजना कब पूरी होगी, इसकी कोई ठोस जानकारी नहीं दे रहे हैं।

चरणबद्ध तरीके से तय होगी जवाबदेही
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इकॉनोमिक टाइम्स को बताया कि परियोजनाओं में देरी को रोका जाना चाहिए। पिछले दो बजटों में कम से कम ₹50,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ सिर्फ इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि परियोजनाओं में देरी हो गई, जिसे टाला जा सकता था। अधिकारी ने आगे बताया कि विभिन्न मंत्रालयों के बीच शुरुआती चर्चा चल रही है और इस साल के अंत तक एक नया ढांचा लागू होने की संभावना है। प्रस्तावित ढांचे में हर चरण के लिए एक अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने की कोशिश की जाएगी। परियोजना को मंजूरी देने में लगने वाला समय, फंड जारी करने में देरी, टेंडर और चयन प्रक्रिया में लगने वाला समय और हर चरण में देरी की वजह बतानी होगी।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...