9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यBJP के जिस नेता ने हराया था डिंपल यादव को चुनाव, उस...

BJP के जिस नेता ने हराया था डिंपल यादव को चुनाव, उस पर भाजपा की महिला नेत्री ने ही लगाए शारीरिक शोषण के आरोप

Published on

कन्नौज

उत्तर प्रदेश में लोकसभा इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ने के बाद अब अंदरूनी कलह भी सामने आने लगी है। कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर बीजेपी नेता और महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेहा त्रिपाठी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने कहा कि रोज मुझे मानसिक तौर पर टॉर्चर किया जा रहा है और मेरे व परिवार के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। इस पूरे षड्यंत्र के पूरे सूत्रधार सुब्रत पाठक हैं। जिन्होंने हमारे गेस्ट हाउस को लेकर यह कहा कि हम भूमाफिया हैं। हमारी जितनी भी जमीन है 35-40 बीघा से ज्यादा जमीन नहीं है। उन्होंने कहा कि इतनी सी जमीन में हम भूमाफिया कैसे हो जाते हैं।

हमारे परिवार के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा- नेहा त्रिपाठी
नेहा त्रिपाठी ने राधा रानी गेस्ट हाउस को लेकर कहा कि आज इन्हें यह लग रहा है कि वह हमने सरकारी भूमि पर बनाया है। अवैध जमीन पर कब्जा कर लिया है। यह उस समय क्यों नहीं लग रहा था जब उसमें भारतीय जनता पार्टी की मींटिग हो रही थी। उन्होंने कहा कि मेरे पिता और पति हम सबके खिलाफ हत्या तक का षड्यंत्र तक रचा जा चुका है। चुनाव के नतीजों के बाद ही रचा गया है। नेहा त्रिपाठी ने कहा कि इनके एक कार्यकर्ता जीतू त्रिपाठी ने मेरे ससुर को फोन किया और धमकी दी।

पिछले 2 साल से कर रहे शारीरिक शोषण
नेहा त्रिपाठी ने कहा कि मैं सुब्रत पाठक के लिए काम नहीं करती हूं। उन्होंने कहा कि वे केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए ही काम करती हूं। सुब्रत पाठक ने हमारे विद्रोहियों के साथ में मीटिंग की थी। नेहा त्रिपाठी ने कहा कि ये 2 साल से मेरा मानसिक, शारीरिक और चारित्रिक शोषण करते आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में जो भी भ्रष्टाचार हो रहा है, जिला पंचायत में भष्टाचार हो रहा है। मेरे पास बहुत सबूत हैं। सही समय आने पर सारी चीजों का खुलासा होगा। इस मामले में आखिरी सांस तक लड़ती ही रहूंगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें व उनके परिवार को कुछ हुआ तो पूर्व सांसद सुब्रत पाठक जिम्मेदार होंगे। छिबरामऊ क्षेत्र के चपुन्ना की रहने वाली हैं।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...