9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यनागपुर: पोते के साथ मारपीट से नाराज CRPF के रिटायर्ड जवान ने...

नागपुर: पोते के साथ मारपीट से नाराज CRPF के रिटायर्ड जवान ने बेटे को मारी गोली, अरेस्ट

Published on

नागपुर,

महाराष्ट्र के नागपुर में सीआरपीएफ के 68 वर्षीय एक रिटायर्ड जवान को अपने बेटे के ऊपर ही फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसने अपने बेटे पर इसलिए गोली चलाई थी क्योंकि वह अपने चार साल के बेटे के साथ मारपीट कर रहा था.

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार रात चिंतामणि नगर इलाके में हुई. आरोपी व्यक्ति वर्तमान में बैंक कैश वैन के लिए सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा है. उसने अपने चार साल के पोते की पिटाई के लिए अपने 40 साल के बेटे और बहू को डांटा था. आपस में कहा-सुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने गुस्से में आकर कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी राइफल से अपने बेटे पर गोली चला दी.

CRPF के रिटायर्ड जवान ने बेटे पर की फायरिंग
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अजनी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इसकी सूचना कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिसबल मौके पर पहुंचा. गोली आरोपी के बेटे के पैर में लगी और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे खतरे से बाहर बताया गया है.

पुलिस ने आरोपी जवान को किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि आरोपी को बाद में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पोते के साथ दुर्व्यवहार से नाराज था. इसलिए ऐसा कदम उठाया.

Latest articles

पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (बिहारी कॉलोनी) में एक...

रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

निर्माण कार्यों में देरी पर भड़कीं राज्यमंत्री कृष्णा गौर: 31 मई तक किचन निर्माण पूर्ण करने का अल्टीमेटम

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

कस्तूरबा अस्पताल में ‘वाटिका जलपान गृह’ के नवीनीकृत काउंटर का लोकार्पण

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...