23.7 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeराज्यUPSSSC अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने पद से दिया इस्तीफा, दिसंबर में खत्‍म...

UPSSSC अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने पद से दिया इस्तीफा, दिसंबर में खत्‍म हो रहा था कार्यकाल, खुद बताई यह वजह

Published on

लखनऊ

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रवीर कुमार ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजे गए पत्र में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से मुक्त करने का अनुरोध किया है। अब उनकी जगह आयोग के सीनियर सदस्य ओएन सिंह को कार्यवाहक का कार्यभार सौंप दिया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष रहे प्रवीर कुमार का कार्यकाल दिसंबर 2024 में पूरा हो रहा था।

बरेली के रहने वाले प्रवीर कुमार 1982 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल वह लखनऊ में रहते हैं। उनका जन्म 1959 में फतेहगढ़ में हुआ था। उन्होंने 1981 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कर गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। उनकी पहली नियुक्ति औराई में एसडीएम के पद पर हुई थी। प्रवीर कुमार को साल 2017 में आईएएस एशोसिएशन ने संघ का अध्यक्ष भी चुना था। आईएएस प्रवीर कुमार जुलाई 2019 में राजस्व परिषद के चेयरमैन पद से रिटायर हुए थे। रिटायर्ड आईएएस प्रवीर कुमार कृषि उत्पादन आयुक्त सहित केंद्र और राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

साल 2019 में UPSSSC के अध्‍यक्ष बने
सरकार ने 2019 में रिटायर्ड आईएएस प्रवीर कुमार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष बनाया था। प्रवीर कुमार ने एनबीटी ऑनलाइन से बात कर इस्तीफा देने के पीछे की कारण बता दिया है। उन्होंने बताया कि पर्सनल इशूज इतने ज्यादा थे कि इन जिम्मेदारियों के साथ साथ नौकरी चल नहीं पा रही थी। मेरी पत्नी का इलाज दिल्ली में चल रहा है। बार-बार छुट्टी लेने से आयोग का काम बाधित होता, इसलिए इस्तीफा दे दिया है। मेरी वजह से आयोग का काम बाधित होता यह ठीक नहीं था।

प्रवीर कुमार बीते कई दिनों से पत्नी के ईलाज के लिए दिल्ली में है। यही नहीं, प्रवीर कुमार का भी आंख का ऑपरेशन होना है। इस तरह इस्तीफे के पीछे की मुख्य वजह पर्सनल और स्वास्थ्य समस्या ही है। इसके साथ ही प्रवीर कुमार ने बताया कि पिछले 4-5 साल में 40 हजार से ज्यादा भर्ती की है। साथ ही 36 परीक्षाएं कराई गई है। इसमे करीब डेढ़ करोड़ अभ्यर्थियों में हिस्सा लिया था। इस दौरान एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है।

Latest articles

मप्र भीषण गर्मी के चपेट में, 42 जिलों में लू का अलर्ट, नौगांव-खजुराहो प्रदेश के सबसे गर्म

भोपाल। नौतपा शुरू होने में अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही...

केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में हडको ने एमपी टाइगर फाउंडेशन को सौंपे 20 मोटरसाइकिल एवं 1 रेस्क्यू ट्रक

भोपाल। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी के दर्शन

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने डूंगरपुर दौरे के दौरान बांसिया स्थित...

डूंगरपुर में सीए भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से संवाद और बैडमिंटन खेलकर जीता दिल

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह डूंगरपुर जिले के ऐतिहासिक गांव धम्बोला...