11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यगुजरात की एक कंपनी में इंटरव्यू के लिए आई बेरोजगारों की फौज,...

गुजरात की एक कंपनी में इंटरव्यू के लिए आई बेरोजगारों की फौज, भीड़ देखकर कहेंगे नौकरी के लिए जान दोगे क्या?

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के भरूच जिले से एक हैरान कर देने मामला सामने आया है। जिले में औद्योगिक क्षेत्र अंकलेश्वर की एक होटल में प्राइवेट कंपनी ने नौकरी के लिए इंटरव्यू रखा था। इंटरव्यू के लिए बड़ी तादाद में युवाओं के पहुंचने से वहां पर अव्यवस्था हो गई। युवाओं के हुजूम ने इंटरव्यू के लिए पहले घुसने की कोशिश में धक्का-मुक्की की। इसी दौरान पर वहां पर लगी रेलिंग भी धराशायी हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भरुच जिला प्रशासन की तरफ से इस घटना को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस बेरोजगारी से जोड़ दिया है। भरूच जिला सूरत और वडोदरा के बीच पड़ता है। एक बड़े आदिवासी क्षेत्र के लिए भरूच ही प्रमुख केंद्र है।

नौकरी इंटरव्यू के लिए संघर्ष
साेशल मीडिया पर इस घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें कहा जा रहा है कि जॉब इंटरव्यू के लिए धक्का-मुक्की की घटना। गुजरात के अंकलेश्वर की एक होटल में एक प्राईवेट कंपनी में जॉब के लिए इंटरव्यू देने के लिए आए बेरोजगार युवाओं के बीच इंटरव्यू के लिए धक्का-मुक्की हुई। सोचिए ये तो सिर्फ जॉब इंटरव्यू देने के लिए इतना संघर्ष है, तो नौकरी पाने के लिए कितना संघर्ष होता होगा। जानकारी के अनुसार अंकलेश्वर में यह घटना लॉर्ड्स प्लाजा होटल में हुई। वहां पर थर्मैक्स कंपनी द्वारा वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया गया था। कंपनी ने 10 पदों के लिए वैकेंसी निकाली थी, लेकिन इसके हजारों युवक इंटरव्यू देने के लिए पहुंच गए।

मौके पर नहीं कोई बंदोबस्त
वायरल वीडियो में होटल में नौकरी इंटरव्यू के लिए पहुंचे युवाओं की भीड़ है लेकिन मौके पर कोई सुरक्षााकर्मी या फिर पुलिस का बंदोबस्त नहीं है। बड़ी संख्या में पहुंचे युवा एक संकरे से दरवाजे से अंदर जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी में वहां पर लगी रेलिंग उखड़ जाती है। कुछ युवा नीचे गिरते हैं, हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...