11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यउन्नाव हादसा: नाम 'नमस्ते बिहार!' न परमिट न रजिस्ट्रेशन, शिवहर से करता...

उन्नाव हादसा: नाम ‘नमस्ते बिहार!’ न परमिट न रजिस्ट्रेशन, शिवहर से करता था संचालन, जानिए कौन है बस का मालिक

Published on

शिवहर

बिहार के शिवहर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस हादसे में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक यात्रियों की मौत और दो दर्जन से अधिक लोगों हुए घायल हुए है। मृतकों में शिवहर जिला के आठ लोग शामिल हैं। खास बात यह कि दुर्घटनाग्रस्त बस जिस ट्रेवल्स एजेंसी के तहत संचालित है, उसका न परमिट था और रजिस्ट्रेशन। प्रथम दृष्टया जांच में उक्त बातें सामने आई है। बता दें, मंगलवार को 12 बजे दिन में शिवहर से दिल्ली जा रही यूपी-55 T-4729 नंबर डबल डेकर बस को बुधवार की सुबह यूपी के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दूध से भरे टैंकर भिड़ंत हो गई थी।

डीटीओ ने बस प्वाइंट की जांच की
घटना को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर डीटीओ सिमरन कुमारी पुलिस बल के साथ फतहपुर रोड में मां जानकी टूर एंड ट्रेवल्स (नमस्ते बिहार नामक बस) शिवहर से दिल्ली जाने वाली बस प्वाइंट पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान बस प्वाइंट पर अधिकारियों ने बस में ट्रेवल्स कर रहे यात्रियों की सूची मांगी, तो वहां पर उपस्थित स्टाफ की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। तब डीटीओ के आदेश पर पुलिस बल ने नयागांव पूर्वी निवासी सह बस इंचार्ज बबलू कुमार, निर्भय सिंह और गोलू कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

कौन हैं दुर्घटनाग्रस्त बस का मालिक?
बताया गया है कि नमस्ते बिहार नामक बस का मालिक यूपी के चंदन जायसवाल हैं। जिनके नाम से गाड़ी शिवहर में टूर एंड ट्रेवल्स के लिए चल रही थी। इस बस का न तो परमिट है और ना ही रजिस्ट्रेशन है। इस डबल डेकर बस में दो ड्राइवर हैं। एक नगर परिषद शिवहर वार्ड 11 के अनिल कुमार और दूसरा पूर्वी चंपारण जिले के ढाका निवासी अखलाख खां। बस दुर्घटना में ड्राइवर अनिल कुमार की मौत हो गई है। बता दें, शिवहर जिले से तीन बस प्वाइंट से डबल डेकर बस दिल्ली और अन्य जगहों के लिए जाती है, जिसमें शहर के जीरोमाइल चौक से ओम ट्रेवल्स एवं फतहपुर रोड से मां वैष्णो ट्रेवल्स और मां जानकी टूर एंड ट्रेवल्स की बसें खुलती हैं।

इन आठ लोगों की हुई है मौत
उक्त बस दुर्घटना में शिवहर जिले के आठ लोगों की मौत हुई है। इनमें शिवहर नगर परिषद वार्ड नंबर 3 के लखन लाल साह के पुत्र दीपक कुमार (27), वार्ड नंबर 11 के निवासी रामचंद्र राय के पुत्र सह बस का चालक अनिल कुमार (27), श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत मकसुदपुर कररिया पंचायत के छावनी लालगढ़ वार्ड नंबर 8 निवासी कामेश्वर पंडित के पुत्र शिवदयाल पंडित (28), श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के गोसाईपुर निवासी वशिष्ठ राय के पुत्र सत्येन्द्र राय (28), श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर केशो पंचायत के फुलकाहां वार्ड नंबर 6 निवासी जैनुल हक के पुत्र मुर्तजा (53), पिपराही थाना क्षेत्र के पकरी निवासी राम विजय राय के पुत्र भरत राय (45), शिवहर निवासी विजय कुमार के पुत्र हिमांशु कुमार (25) एवं श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव निवासी महमूद आलम के पुत्र नौशाद आलम (41) शामिल है।

हादसे में ये लोग हुए घायल
उक्त दुर्घटना में घायल लोगों में तरियानी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हिरौता निवासी लालबाबू दास, राम प्रवेश कुमार, पिता लालबाबू दास, भरत भूषण, पिता लालबाबू दास, डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र के सहबाजपुर निवासी बिंटू कुमार और पिपराही थाना क्षेत्र के अंबा उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी राजाराम के पुत्र संतोष राम शामिल हैं।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...