10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यबिहार के युवराज के साथ हुआ खेला, राजद में होगी बड़ी टूट....लालू...

बिहार के युवराज के साथ हुआ खेला, राजद में होगी बड़ी टूट….लालू यादव को आनंद मोहन ने बताया मसखरा

Published on

लखनऊ

उन्नाव हादसे को लेकर जेडीयू नेता आनंद मोहन ने कहा कि इसमें शिवहर जिले से भी यात्री थे, जहां से हमारी पत्नी सांसद हैं, वहां के भी लोग घायल हुए हैं और मौतें हुई हैं। जिस तरह उत्तर प्रदेश शासन और उन्नाव जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई किया है, उसके लिए मैं उन्हें साधुवाद देता हूं।

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि बहुत ही संवेदनशील तरीके से एसी एंबुलेंस से मृतकों को भेजा गया, जो प्राइवेट एंबुलेंस कर लिए थे, उनके खाते में पैसा भेज दिया गया। यूपी और बिहार सरकार ने दो-दो लाख रुपये देने का ऐलान किया है, ये काबिले तारीफ है। इसके लिए मैं सीएम योगी से मिलकर उनका आभार प्रकट करूंगा।

राजद सुप्रीमो लालू यादव पर हमला बोलते हुए आनंद मोहन ने कहा कि वो मसखरा के रूप में जाने जाते हैं। अब पता चला वो ज्योतिष भी हो गए हैं। इससे पहले उनके युवराज ने कहा खेला होवे। उन्हीं के साथ खेला हो गया। आने वाले दिनों में उन्हीं के दल में टूट होगी। उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के साथ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को भारत रत्न दिए जाने की मांग की।

गौरतलब है कि बिहार के शिवहर जिले से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 19 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...