10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यफतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, कौशांबी में...

फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, कौशांबी में अध्यापक और सात छात्राएं झुलसीं

Published on

कौशांबी/फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के कौशांबी और फतेहपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक अध्यापक और सात छात्राएं झुलस गईं, जबकि तीन महिलाओं की मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे अध्यापक और छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।कौशांबी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मंझनपुर तहसील के महेवा घाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में दोपहर के समय बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर अध्यापक अजीत सिंह और छह छात्राएं झुलस गयीं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली की वजह से स्कूल के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बिजली की पूरी वायरिंग जलकर ध्वस्त हो गई। कुशवाहा ने बताया कि दूसरी घटना सिराथू तहसील के मलाक निंदूरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की है। उन्होंने बताया कि स्कूल में सभी बच्चे मध्याह्न भोजन करके उठ ही रहे थे कि तभी बारिश होने लगी और इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांचवीं कक्षा की छात्रा नंदिनी झुलस गई। अधिकारी ने बताया कि बच्ची को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फतेहपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत
उधर, फतेहपुर जिले में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्य लोग झुलस गए। नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने यहां बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के कुरुस्तीकला गांव में रामभरोसे सिंह के खेत में धान की रोपाई करते समय अचानक बारिश शुरू हो गई। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जिनकी पहचान रामकुमारी (48), कुसमा देवी (35) और गोमती (34) के रूप में हुई। घटना में शिवानी (22), पूजा (24) और सूरजपाल (25) झुलस गए। कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और मृत महिलाओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृत महिलाओं के परिवार को शासन के नियमानुसार चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में प्रदोष व्रत पर गूँजा ‘ॐ नमः शिवाय’, श्रद्धाभाव से हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार को ज्येष्ठ माह...

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

जलगंगा संवर्धन अभियान: मंत्री सारंग और महापौर ने किया श्रमदान, बावड़ी से निकाला कचरा

भोपाल। प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...