13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: MLC चुनाव में NDA के सभी 9 उम्मीदवार जीते, क्रॉस वोटिंग...

महाराष्ट्र: MLC चुनाव में NDA के सभी 9 उम्मीदवार जीते, क्रॉस वोटिंग से इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र में हुए MLC चुनाव में NDA के 8 उम्मीदवार जीत गए हैं, माना जा रहा है कि 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग भी की है। इसी वजह से माना जा रहा है कि 11 में से एनडीए के 8 उम्मीदवार जीत गए हैं, कांग्रेस का सिर्फ एक उम्मीदवार जीता है। अब समझने वाली बात यह है कि 11 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार उतार दिए गए थे, इसी वजह से यह चुनाव दिलचस्प बना था।

एनडीए दिखा एकजुट
अब चुनावी नतीजे बताते हैं कि एनडीए को जबरदस्त फायदा हुआ है, वही इंडिया गठबंधन को उतना ही बड़ा झटका झेलना पड़ा है। इस चुनाव में बीजेपी ने 9 प्रत्याशी उतारे थे, वही इंडिया गठबंधन की तरफ से 3 उम्मीदवार खड़े थे। अब माना जा रहा है कि पवार गुट एक तरफ अजित गुट के वोटों में कोई सेंधमारी नहीं कर पाया तो वही उद्धव गुट से भी शिंदे गुट को कोई नुकसान नहीं हुआ।

कौन-कौन जीता?
इस चुनाव में बीजेपी के अमित गोरखे, पंकजा मुंडे, परिणय फुके, योगेश टिलेकर, सदाभाऊ खोत ने 26 वोटों से आसान जीत दर्ज की है। एनडीए के ही साथी एनसीपी (अजित पवार) गुट से राजेश विटेकर और शिवाजीराव गरजे ने एकतरफा जीत हासिल की। शिवसेना शिंदे की बात करें तो वहां भी भावना गवली, कृपाल तुमाने ने जीत दर्ज कर ली है। इसी तरह उद्धव गुट से मिलिंद नार्वेकर ने अपनी सीट निकाली है और कांग्रेस की प्रज्ञा सातव ने भी जीत हासिल की है।

सीएम शिंदे ने क्या बोला?
अब इस अप्रत्याशित जीत पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि महा युक्ति के रूप में हमने जो गणित लगाया था, वो बिल्कुल सटीक बैठा। हमने यह सुनिश्चचित किया था कि सभी तीनों पार्टी के उम्मीदवार जीत जाए। लेकिन महा विकास अघाड़ी तो अंदरूनी लड़ाई से ही जूझती रही। इसी तरह बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने भी विपक्ष पर ही तंज कसते हुए बड़ा हमला कर दिया। उनका कहना रहा कि यह जीत बताती है कि विपक्ष के सारे दावे अफवाह निकले। कह रहे थे कि शिंदे गुट और अजित गुट से क्रॉस वोटिंग होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उल्टा विपक्ष के वोट हमे मिले हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...