24.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल सुपरवाइजर्स संघ ने किया नवनियुक्त सहायक अभियंताओं का सम्मान

भेल सुपरवाइजर्स संघ ने किया नवनियुक्त सहायक अभियंताओं का सम्मान

Published on

भोपाल।

भेल सुपरवाइजर्स संघ कार्यालय बरखेड़ा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवनियुक्त सहायक अभियंताओं का स्वागत कर सम्मानित किया। संघ के संरक्षक एवं सलाहकार राजेन्द्र सिंह यादव का पुष्प गुच्छ से संघ अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार मिश्र एवं अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव वायएस यादव के द्वारा किया गया।

अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार मिश्र ने अपने उदबोधन में भेल एवं संगठन को आगे बढाने एवं सुदृढ़ करने हेतु अपने विचार व्यक्त किए व सभी को ईमानदारी से अपने आठ घंटे काम करने की सलाह दी। सभी को पर्क,एचआरए या सर्विस वेटेज में हो रहे आर्थिक नुकसान पर चिंता व्यक्त करने पर मैनेजमेंट से बात करके अपनी समस्याओं एवं हो रहे आर्थिक नुकसान की भरपाई करवाने का आश्वासन दिया। संरक्षक राजेन्द्र सिंह यादव ने भी सुपरवाइजर्स के साथ हो रहे आर्थिक नुकसान एवं चुनाव कराने की बात रखी। विमल साहू ने सभी को एक साथ मिलकर काम करने की सलाह दी।

महासचिव वायएस यादव ने सभी से एक साथ दिन—रात मेहनत करने की अपील की। उन्होंने बताया भेल है तो हम है। भेल का मान—सम्मान बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। पूर्व अध्यक्ष विमल साहू,कार्यवाहक अध्यक्ष भरत साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष एसके चंदेल,सह—कोषाध्यक्ष राज किशोर साहू,वरिष्ठ सचिव बीरेन्द्र लक्कड़,उपाध्यक्ष नितिन संगवार,उपाध्यक्ष संजय शर्मा, यूपी शर्मा, सचिव पतिराम धाकड़, सचिव जेपी बघेल, मुन्नालाल पटेल, दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष बीपी यादव, उपाध्यक्ष बीएस गोंड़, सचिव प्रवीण बरगट, आरएन डे, सचिव मुनिराज विश्वकर्मा, सांस्कृतिक सचिव प्रभाकर चौकीकर, उपाध्यक्ष बीडी पाल, सचिव दिलीप कुमार मिश्रा, सचिव जुगल किशोर जोहरी, राज राणा गायकवाड, एमएल कुशराम एवं सभी पदाधिकारियों ने आमंत्रित सभी नवनियुक्त सहायक अभियंताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। तत्पश्चात संघ कार्यालय में सभी के सहयोग से पौधारोपण किया गया।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...