भोपाल।
भेल की एचएमएस यूनियन कार्यालय पिपलानी में यूनियन के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट स्व. श्री शान्ति प्रसाद पण्डा जी के तीन जुलाई को अचानक हुए असामायिक निधन पर भेल की विभिन्न यूनियनों ने शोक सभा आयोजित कर शोक व्यक्त किया। शोकसभा में एचएमएस, केटीयू, ऐबू, सीटू यूनियन सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे। एचएमएस महामंत्री अमर सिंह राठौर ने पण्डा जी की क्षति को बेहद दुखद बताया और कहा कि भेल कर्मचारी जगत ने उभरता हुआ नेता खो दिया।
