— सांसद आलोक शर्मा रिकार्ड मतों से विजयी होने पर गोविंदपुरा विधानसभा में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे
भोपाल।
सांसद आलोक शर्मा चुनाव में रिकार्ड मतों से विजयी होने के बाद आभार व्यक्त करने शुक्रवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि चुनाव में रिकार्ड बनाने के लिए आप लोगों ने जो मेहनत की है वो परिणाम के रूप में आपके सामने है। आपने कांग्रेस के इरादों को ध्वस्त किया है। आप पार्टी की असली ताकत हैं, आत्मा हैं और रीढ हैं। मैं अपनी यह विजय आप सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं।
इसके पूर्व गोविंदपुरा विधानसभा की विधायक व मंत्री कष्णा गौर, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर श्री शर्मा का अभिनंदन किया। कष्णा गौर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्यार्थ अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी, संयोजक, मंडल अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण आदि मौजूद रहे।
