भोपाल।
योग रिसर्च सेंटर कस्तूरबा चिकित्सालय हबीबगंज पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पादुका पूजन किया गया। सैकड़ों योग साधकों ने गुरुदेव के भजनों का आनंद लिया। सभी ने हवन-यज्ञ में भाग लेकर गुरुदेव के प्रति अपनी आस्था जताई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गुरु जी की आरती की और भोजन प्रसाद ग्रहण किया। सभी योग साधकों को परम गुरु स्वामी शिवानंद सरस्वती जी, परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी, पद्मश्री परमाचार्य स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी और पीठाधीश्वरी स्वामी सत्यसंगानंद सरस्वती जी के अनमोल विचारों पर आधारित योग विद्या पुस्तकें भेंट की। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी योग साधकों ने गुरु भक्ति का आनंद उठाया।
