24.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल को अच्छे ऑर्डर मिल रहे हैं, सेफ्टी के साथ काम करने...

बीएचईएल को अच्छे ऑर्डर मिल रहे हैं, सेफ्टी के साथ काम करने के लिए कर्मचारियों प्रोत्साहित करे : रामनाथन

Published on

सहायक अभियंता बैच-2024 मिलन समारोह…

भोपाल।

बीएचईएल को अच्छे आर्डर मिल रहे हैं और आगे भी अच्छे आर्डर मिलेंगे। इसलिए सेफ्टी पर ज्यादा ध्यान देना है। इसके लिए जरूरी है कि सेफ्टी के साथ काम करने के लिए कर्मचारियों प्रोत्साहित करें। यह बात बीएचईएल भोपाल इकाई के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन ने क्षितिज गेस्ट हाउस में सहायक अभियंता बैच—2024 के मिलन समारोह में कही। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एसएम रामनाथन, भेल लेडीज क्लब की अध्यक्षा संगीता रामनाथन, विशिष्ट अतिथि बीके सिंह महाप्रबंधक (एचआर), अविनाश चन्द्रा महाप्रबंधक का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीएचईएल गीत के साथ हुई। सभी पदोन्नत हुए सहायक अभियंता को अतिथियों ने मोमेंटो वितरित किए। सहायक अभियंता बैच-2024 समूह के तरफ़ से अतिथियों को भी मोमेंटो प्रदान किया गया।

बीके सिंह ने भी बधाई संदेश दिया और कहा वर्कर साथियों और अधिकारी के बीच सुपरवाइजर एक सेतु का काम करता है, इसलिए बहुत समझदारी से काम करना है। महाप्रबंधक अविनाश चन्द्रा ने भी सबको बधाई संदेश देकर प्रोत्साहित किया और कहा आप सभी के लिए यह एक सुनहरा अवसर है जो इस वर्ष 86 सहायक अभियंता बने। इस अवसर को बहुमुल समझकर अपनी कार्य निष्ठापूर्वक करना है। समारोह में राघवेंद्र कुमार पांडे ने मंच का संचालन किया और स्वागत भाषण संजीव कुमार नन्दा ने दिया और निशान्त कुमार नन्दा ने आभार व्यक्त किया। इस वर्ष कैडर चेंज पदोन्नति में 86 कर्मचारी सहायक अभियंता (एसए-1) बने।

समारोह में बलराम पाटिल, राजेश बाबू, राकेश सिंह, सुशिलकान्त गहोला, सौभाग्य साहू, मनोज मौर्या, रामकलेश चौधरी, अरविंद चौरसिया, अजय कुमार, अंजन पंडा, श्रीकांत बघेल, संजय चौरसिया, रामविलास मीणा, राजेश बर्मन, भगवान दास मेहर, विक्रम सिंह ठाकुर, सुनील विश्वकर्मा, शिवकुमार सिंह, संतोष सहानी, अलकर सोलंकी, रामदास गजामे, हीरालाल पटेल, मनोहरलाल यूके, प्रद्युम्न साहु, शैलेश सोनी, रविशंकर गोस्वामी, गौकरण साहू, शिव बहादुर, भूपेंद्र पाटनकर, संजीव नन्दा, नंदेश्वर प्रसाद, सलाम खान, संतोष सेन, संजय सिलावट, राकेश बडोले, कमलेश पाल, मनोज अहिरवार, कालूलाल धाकड़, प्रदीप पांडे, देवेंद्र चटप, आनंद भालेवार, मुकेश मेश्राम, गणेश कुजूर, कार्तिक भोई, प्रदीप श्रीवास्तव, आरिफ मोहम्मद, संतोष भाईसारे, शिवेंद्र वर्मा, यशवंत कुमार, मनोज सिंह, नटवर डावर, रामराव पाल, कृष्ण डोंगरे, पवित बरमैया,जितेंद्र पवार, आरुष परधिया, राजेश भौरासे, साबिर खान, यशवंत चौहान, निलेश कल्याणे, प्रशांत शवरीकर, शैलेंद्र चौरे, नूतन शिकारे, गजानंद लिल्होरे, विवेकानंद सिंह, संजय शिवहरे, प्रिंस सोनी, निशान्त कुमार नन्दा, राघवेंद्र पांडे, सौम्यरंजन स्वाइं, नितिन बरमैया, पवन अहिरवार एवं प्रकाश अटेरिया उपस्थित रहे।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...