भोपाल।
भेल असिस्टेंड इंजीनियर्स एंड ऑफिसर्स एसोसिएशन भेल भोपाल के बैनर तले बुधवार को भेल के एक, पांच और छह नंबर द्वार पर रिटायर्ड कर्मचारियों का स्वागत किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश मालवीय के नेतत्व में आरके खरे, के विश्नाथ, आर मंडलोई आदि ने शाम चार बजे भेल कारखाने के बाहर निकलते हुए रिटायर्ड कर्मचारियों का फूल—माला से स्वागत किया।
