भोपाल।
भेल के कार्यपालक निदेशक एस रामनाथन ने बुधवार को एक सादे कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने वाले अमिताभ दुबे महाप्रबंधक सहित 20 अधिकारियों और कर्मचारियों को सफल सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं देते हुए बीएचईएल में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बीएचईएल भोपाल की प्रगति में सभी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है और बीएचईएल परिवार उनकी सेवाओं के लिये उनका सम्मान करता है। इस अवसर पर बीके सिंह, महाप्रबंधक (मासं) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
