भोपाल।
एचआरडीसी बीएचईएल भोपाल में नव नियुक्त प्रशिक्षु परवेक्षकों के लिए 24 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबन्धक (एचआर) बीके सिंह और एचआरडीसी विभागाध्यक्षा स्वागता एस सक्सेना ने किया। इस कार्यक्रम में कोरपोरेट कार्यालय (नोयडा), विभिन्न बीएचईएल इकाई (भोपाल, हरिद्वार, बंगलोर त्रिची), पावर सेक्टर पूर्वी क्षेत्र और पावर सेक्टर उत्तरी क्षेत्र से 34 नव नियुक्त प्रशिक्षु परवेक्षक (सिविल, मैकेनिकल और एचआर ब्रांच) शामिल हुए।
कार्यक्रम में विभिन्न विषयों जैसे संस्थान परिचय, उत्पाद परिचय, तकनीकी—कार्यात्मक विषयक,व्यवहार विकास,योग एवं मेडिटेशन आधारित 96 सत्र शामिल किए गए हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम टीम एचआरडी, बीएचईएल भोपाल में स्वागता एस. सक्सेना (अपर महा प्रबन्धक), कृष्ण चंद्र सिंह (वरि प्रबंधक), कीर्ति सिंह ( प्रबंधक), एमडी अतीक खान, पवन सूर्यवंशी, सीके शर्मा, हरिचंद, प्रभाकर और महेंद्र यादव के सहयोग से आयोजित किया गया है।
