भोपाल
विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी कुमाऊं समाज (उत्तराखंड) भोपाल के द्वारा 28 जुलाई दिन रविवार दोपहर 02:00 बजे कुमाऊं समाज उत्तराखंडियों के द्वारा भोपाल शहर में हरियाली महोत्सव 2024 एक भव्य रूप में महिलाओं व बच्चों के द्वारा मनाया जा रहा है l समिति के संरक्षक केवल मिश्रा एवं समाज के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम मैं उत्तराखंडी लोकगीत, उत्तराखंडी समाज की महिलाओं के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य एवं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे|
समिति की महिला सदस्यों द्वारा इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने हेतु विगत कई दिनों से कार्यक्रम स्थल श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर, एफ सेक्टर बरखेड़ा, भेल, शास्त्री नगर, नियर एम्स हॉस्पिटल भोपाल, में जोर-जोर से तैयारी चल रही है| समिति के संरक्षक श्री मिश्रा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भोपाल में निवासरत कुमाऊं समाज परिवार के सभी सदस्यों से आयोजन में आने हेतु आग्रह किया|
