भोपाल।
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने नागरिकों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने विक्रम स्कूल परिसर बीएचईएल में पौध-रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से पेड़ लगाने और पेड़ों की सुरक्षा करने का आग्रह किया। इस मौके पर पार्षद शिवलाल मकोरिया, पूर्व विधायक कैलाश जाटव, किशन बंजारा और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
