भोपाल।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने झारखंड के कोडरमा जिले में 2×800 मेगावाट कोडरमा चरण- II थर्मल पावर स्टेशन की स्थापना के लिए दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) से 10,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर सफलतापूर्वक हासिल किया है। इस प्रोजेक्ट के 52 महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए बीएचईएल के अन ऑडिटेड फाइनेंशियल परिणामों को मंजूरी देने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक बुधवार, 31 जुलाई, 2024 को आयोजित की जाएगी.।
