20.8 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़जवाहरलाल नेहरू स्कूल प्राइमरी विंग में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन, दिलाई शपथ

जवाहरलाल नेहरू स्कूल प्राइमरी विंग में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन, दिलाई शपथ

Published on

भोपाल।

जवाहरलाल नेहरू स्कूल प्राइमरी विंग में वर्ष 2024-25 के लिए अलंकरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजित समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय उप प्रधानाचार्य एमपी अप्पन ने किया। विशाल, विद्युत,विजयंत एवं विक्रांत हाउस के सभी सदन के सदस्यों ने परेड कर अतिथियों का स्वागत किया। उप प्रधानाचार्य एमपी अप्पन, एचओआई सुनील पाठक, विद्यालय शिफ्ट इंचार्ज मीता बी जैन द्वारा छात्र परिषद के विद्यार्थियों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन के लिए शपथ ग्रहण कराई। विद्यालय (हेड बॉय) अंश प्रताप सिंह व (हेड गर्ल ) जैयनी भोजवानी एवं किंडरगार्डन हेड बॉय एकाग्र सोनी व हेड गर्ल निधि बिष्ट सहित समस्त परिषद के छात्र-छात्राओं को पदाधिकारी के रूप में चुना गया। प्रीफेक्टोरियल बोर्ड के नव निर्वाचित सदस्यों ने पद की शपथ ली। विशिष्ट अतिथियों एवं उप प्रधानाचार्य द्वारा अलंकरण पद व बैज और सैश पहनाया गया।

मुख्य अतिथि श्री बघेल द्वारा विद्यार्थियों को उनके बेहतर भविष्य को लेकर जागरूक किया साथ ही कम उम्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताओं में जीत प्राप्त करने की सराहना भी की। उपप्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि अलंकरण समारोह एक महत्वपूर्ण अवसर है जहां नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को कुछ जिम्मेदारियां और भूमिकाएं सौंपीं जाती हैं, जिनका पालन उन्हें पूरे वर्ष भर करना होता है। उप प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। समारोह के अंत में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्रकृति की सेवा और मां के प्रति सम्मान का अनुकरणीय भाव दर्शाते हुए विद्यालय प्रांगण में विशिष्ट अतिथियों द्वारा पौधरोपण किया गया। अलंकरण समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

समारोह में जीपी बघेल (जीएम क्वालिटी) प्रेसिडेंट भेल शिक्षा मंडल, टीयू सिंह (एजीएम टीएडी ) भेल शिक्षा मंडल उपाध्यक्ष, यादवेंद्र दत्त यादव सीनियर डीजीएम (टीएम) सचिव भेल शिक्षा मंडल, शालिनी शर्मा मैनेजर ( एमआर एक्स) संयुक्त सचिव, आरबी सिंह ( एडमिनिस्ट्रेटिव )भेल शिक्षा मंडल, एचओआई सुनील पाठक एवं भेल शिक्षा मंडल के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...