भोपाल
बीएचईएल स्थिति 1420 दुकानों की नवीनकरण की कार्यवाही जल्द शुरू होगी। दुकानदारों द्वारा नवीनकरण के संबंध में लांयसेंस फीस निर्धारण और नामांतरण की राशि के दिये गये प्रस्ताव पर केन्द्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। साथ ही नई दिल्ली संसद भवन में केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री श्री कुमारस्वामी से भेंट कर उन्हें बीएचईएल व्यवसाईयों, दुकानदारों एवं ठेका श्रमिकों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौपा।
दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एच डी कुमार स्वामी जी को बीएचईएल के 15 मार्केट के 1422 व्यापरियों के द्वारा बीएचईएल और व्यापरियों के मध्य अनुबंध के संबंध आ रही समस्या से अवगत कराया। इस संबंध में भारी उद्योग मंत्री श्री कुमारस्वामी ने समस्या के तुरंत निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये।
साथ ही बीएचईएल के ठेका श्रमिकों (वर्क्स कॉन्रैकाक्ट श्रमिकों) ठेका श्रमिकों ठेकेदार द्वारा समय पर वेतन नहीं देने, बिना करण बताये कार्य से बाहर करने और फिर से कार्य पर लेने के लिये पैसे की मांग करना, ठेकदार द्वारा श्रमिकों को दिये जाने वाले मासिक वेतन में से कमीशन लेने, बोनस की पूरी राशि नहीं देने और श्रमिकों के वेतन से काटी गई इएसआई और पीएफ राशि भी ठेकेदारों द्वारा खाते में कम जमा कराने की समस्या से भारी उद्योग मंत्री श्री कुमारस्वामी को अवगत कराया। केन्द्रीय मंत्री श्री कुमारस्वामी ने इस संबंध में भी निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने श्री स्वप्निल कुसाले को दी बधाई
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने पेरिस ओलम्पिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर स्वप्निल कुसाले को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि श्री कुसाले ने अपने शानदार प्रदर्शन से 140 करोड़ देशवासियों को गौरवान्वित किया है।
