20.8 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़दृढ़ निश्चय, कड़ी मेहनत और परिवार का सहयोग प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता...

दृढ़ निश्चय, कड़ी मेहनत और परिवार का सहयोग प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का मंत्र

Published on

— बाबूलाल गौर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद केरियर गाईडेंस सेल द्वारा केरियर गाईडेंस कार्यक्रम

भोपाल।

“प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय, स्वयं पर विश्वास, गुरूओं का मार्गदर्शन,परिवार का सहयोग और ईश्वर की कृपा आवश्यक है’। यह विचार हाल ही में घोषित एमपीपीएससी (2021) के परिणामों में सफल प्रतिभागियों ने बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में स्वामी विवेकानंद केरियर गाईडेंस सेल द्वारा समुत्कर्ष संस्थान के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में विद्याथिर्यों का मार्गदर्शन करते हुए व्यक्त किए।

एमपीपीएससी में प्रथम रेंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित भेल कालेज की एम एससी मेथ्स की छात्रा सुश्री अंकिता पाटकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण,कड़ी मेहनत ,दृढ़ निश्चय,परिवार का सहयोग और किस्मत की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने भेल कॉलेज मे अपनी पढ़ाई के दौरान किए औद्योगिक और शैक्षणिक भ्रमण से अपने करियर निर्माण में मिले प्रोत्साहन को भी याद किया।

डीएसपी पद पर चयनित भुवनेश चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय दृढ़ निश्चय, स्वयं पर विश्वास और ईश्वर कृपा को दिया। भेल कालेज से एमए इतिहास की परीक्षा मे सम्मिलित होने के दिनों को याद कि डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित तृतीय रेंक प्राप्तकर्ता पूजा चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग एवं विश्वास, कड़ी, मेहनत और ईश्वर के आशीर्वाद तथा गुरूओं के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने विद्याथिर्यों को अपने समय का सद्उपयोग करने की सलाह दी। सफल प्रतिभागियों ने ग्रामीण परिवेश, सरकारी स्कूल में शिक्षा और सामान्य परिवार पृष्ठभूमि को सफलता प्राप्त करने में बाधक न होना साबित कर दिया।

कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले छात्र -छात्राओं ने पढ़ाई के घंटे, विषयों का चयन,गूगल और यूट्यूब आदि से सम्बंधी जिज्ञासाओं का समाधान पाया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जनभागीदारी अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार और प्राचार्य डा संजय जैन ने सभी सफल प्रतिभागियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत सम्मान किया तथा अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि सुश्री अंकिता पाटकर ने एमपीपीएससी में प्रथम रेंक प्राप्त कर भेल महाविद्यालय को गौरवांवित किया है।

सभी सफल प्रतिभागियों ने एक बार पुन शासकीय शैक्षणिक संस्थानों की उपादेयता साबित की है’। मोटिवेशनल स्पीकर अभिषेक खरे ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के गुर बताए। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन करने वाले समुत्कर्ष संस्थान के संयोजक डा गजेन्द्र यादव ने छात्र—छात्राओं को अपने संस्थान से निशुल्क कोचिंग प्राप्त करने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन केरियर गाईडेंस सेल समन्वयक प्रो प्रतिभा डेहरिया ने तथा आभार प्रो प्रीति जोहरी ने व्यक्त किया।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...