भोपाल।
बीएचईएल ज्वाइंट कमेटी की बैठक दिल्ली कॉरपोरेट में 3 अगस्त को होगी। इसमें सभी इकाइयों से जेसीएम यूनियन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। ज्वाइंट कमेटी मीटिंग में इंसेंटिव स्कीम को रिवाइज कर प्रोत्साहन राशि को 6 हजार से 12 हजार किए जाने, नाइट अलाउंस राशि को रिवाइज करने, अर्जित अवकाश इंन्केशमेंट प्रारंभ करने, महिला कर्मचारियों के चाइल्ड केयर लीव को एनटीपीसी के पैटर्न पर लागू करने, लैपटॉप इंकेशमेंट को प्रारंभ करने के साथ-साथ 50 हजार रुपए के प्लांट परफॉर्मेंस पेमेंट (पीपी बोनस) दिए जाने की मांग को प्रमुखता के साथ यूनियनों द्वारा जेसीएम में उठाया जाएगा। भोपाल यूनिट से एचएमएस, बीएमएस,ऐबू और सीटू यूनियन के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
