भोपाल।
ऐबू यूनियन ने दिल्ली कार्पोरेट में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को सौंपा सीसीएल हेतु महिला कर्मचारियों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन, कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लाया संज्ञान में, इंसेंटिव स्कीम में सुधार व ₹50000 पीपी बोनस देने की रखी मांग। शुक्रवार को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन की जनरल सेक्रेटरी मैडम एन जयंती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आदरणीय श्री के एस मूर्ति जी से मिला,व सीसीएल हेतु महिलाओं से हस्ताक्षरीत ज्ञापन,मांगों हेतु ज्ञापन,इंसेंटिव में सुधार हेतु ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में सचिव आशीष सोनी,राजमल बैरागी एवं विशाल वाणी सम्मिलित हुये।
