8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यघूमने-टहलने के लिए बनता था दरोगा, वर्दी के दम पर कई जगहों...

घूमने-टहलने के लिए बनता था दरोगा, वर्दी के दम पर कई जगहों पर घूमा, काशी विश्वनाथ से गिरफ्तार

Published on

वाराणसी,

घुमक्कड़ फितरत और दर्शन करने की आदत ने शनिवार को एक फर्जी दारोगा को काशी विश्वनाथ मंदिर से गिरफ्तार करा दिया. दारोगा ने हाथों में मेहंदी भी रचाई हुई थी. काशी विश्वनाथ मंदिर में आम श्रद्धालुओं की तरह वह लाइन में लगा हुआ था. इस दौरान पुलिस को उस पर शक हो गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे लाइन से निकालकर पूछताछ की तो वह घबरा गया और एक भी जवाब नहीं दे सका.

हाव-भाव से हुआ शक
बताया जाता है कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आम श्रद्धालुओं के साथ कतार में लगा हुआ था. उसने अपने हाथों पर मेहंदी भी रचा रखी थी. जिसपर अलग-अलग अंग्रेजी के अल्फाबेट लिखा हुआ था. इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को दरोगा पर शक पैदा हुआ. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो उसने फर्जी दरोगा होने की बात कबूल ली

जालौन का रहने वाला है फर्जी दरोगा
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के काशी जोन के डीसीपी गौरव बंशवाल ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते वक्त फर्जी दारोगा की गतिविधि सामने नजर आई. इसके बाद उससे पूछताछ की गई और उसने अपना नाम अभय प्रताप सिंह जालौन का रहने वाला बताया. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद जेल भेज दिया गया.

सिर्फ घूमने-टहलने के लिए बनता है फर्जी दरोगा
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के काशी जोन के डीसीपी गौरव बंशवाल ने यह भी बताया कि पकड़े गए फर्जी दारोगा का इलाज ग्वालियर के मानसिक चिकित्सालय में चल रहा है. वह मानसिक विक्षिप्त भी लग रहा है. उसका जुनून पुलिस की वर्दी पहनकर मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन करना और घूमना है.काशी विश्वनाथ से पहले वह अयोध्या में दर्शन करने गया था. लेकिन सफल नहीं हो पाया था. फिलहाल फर्जी दारोगा से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में कई और बड़े खुलासे भी हो सकते हैं.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...