18.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के पास 135348 करोड़ रुपए के आर्डर, पहले क्वार्टर में 200...

भेल के पास 135348 करोड़ रुपए के आर्डर, पहले क्वार्टर में 200 करोड़ का घाटा

Published on

— दिल्ली में जेसीएम की बैठक में भेल के चेयरमैन, डायरेक्टर एचआर ने दी जानकारी, अगले आठ माह महत्वपूर्ण

भोपाल।

भेल के पास कुल 135348 करोड़ रुपए के आर्डर हैं। पहले क्वार्टर में कंपनी को 200 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। आने वाले 8 महीने का समय बहुत महत्वपूर्ण है। हमें ऑर्डर पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यदि ऐसा नहीं किया गया तो स्थिति गंभीर हो जाएगी, जिससे कर्मियों, पर्यवेक्षकों एवं अधिकारियों के भत्तों में पूरी तरह से कटौती हो जायेगी। इसलिए हम सभी को ऑर्डर पूरा करने के लिए काम करना होगा। यह जानकारी दिल्ली में ज्वाइंट कमेटी की बैठक में भेल के चेयरमैन व निदेशक एचआर ने कंपनी की दी।

बैठक में प्रबंधन की ओर से कहा गया कि ओवरड्राफ्ट पर ही वेतन सहित भुगतान करना होगा। प्रबंधन के भाषण के बाद यूनियन नेताओं ने बातचीत की। बीएमएस ने जेसीएम के समक्ष प्रकाशित सभी मांगें रखीं। यूनियन नेताओं की वार्ता के बाद अध्यक्ष ने बताया कि यूनियनों द्वारा रखी गई मांगों पर विचार किया जाएगा। पीपीपी के संबंध में चेयरमैन ने बताया कि चूंकि पहली तिमाही में घाटा हुआ है। इस मुद्दे पर दूसरी और तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाली तिमाही में निश्चित रूप से लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि उक्त मांगों को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया और शीघ्र ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। इनमें छुट्टी का नकदीकरण, कैंटीन सब्सिडी, चिकित्सीय मुद्दे, नगरपालिका की समस्याएँ, लैपटॉप प्रतिपूर्ति, त्योहार अग्रिम, कर्मचारियों के कल्याण संबंधी मुद्दे शामिल हैं।

अगस्त में होगी केंद्रीय नेताओं की बैठक
उपरोक्त मुद्दों को अंतिम रूप देने के लिए अगस्त माह में केंद्रीय नेताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। पीपीपी और एसआईपी के संबंध में जेसीएम को 15 से 25 अक्टूबर 2024 के बीच बुलाया जाएगा।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...