भोपाल।
सावन के महीने में महिलाएं हरियाली तीज का उत्सव मनाकर हरियाली और खुशहाली का संदेश शहरवासियों को दे रही हैं। इसी के तहत भेल उद्योग नगरी के महादेव महिला ग्रुप आजाद नगर द्वारा महिलाओं के ग्रुप ने गुरूवार को महोत्सव का आयोजन किया। जहां हरे रंग के परिधानों में सजी सुहागन महिलाएं बहुत ही खूबसूरत नजर आईं। इस मौके पर महिलाओं ने कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। आस्था, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुहागन महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने म्यूजिक, डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में अनीता शर्मा ऊषा सरोज अग्रवाल यशोदा पाराशर शिवानी पाठक आरती अनीता सक्सेना नीलू बग्गा अनीता चौकसे सुशीला पाठक आदि महिलाओं ने मौजूद रहीं।
